रांची : जल संरक्षण के कार्य में लक्ष्य पूरा करने का निर्देश

Updated:
विज्ञापन

रांची : मनरेगा आयुक्त ने कई जिलों को जल संरक्षण के कार्य में लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया है. उन्होंने लक्ष्य से कम काम करनेवाले जिलों से कहा है कि वे हर हाल में 75 फीसदी तक कार्य की प्रगति पहुंचायें. जानकारी के मुताबिक कुछ जिलों में एकीकृत प्राकृतिक संसाधन के तहत मेढ़ बनाने […]

विज्ञापन
रांची : मनरेगा आयुक्त ने कई जिलों को जल संरक्षण के कार्य में लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया है. उन्होंने लक्ष्य से कम काम करनेवाले जिलों से कहा है कि वे हर हाल में 75 फीसदी तक कार्य की प्रगति पहुंचायें.
जानकारी के मुताबिक कुछ जिलों में एकीकृत प्राकृतिक संसाधन के तहत मेढ़ बनाने आदि के कार्य में काफी कम काम हुए हैं. साहेबगंज में 23 फीसदी, पाकुड़ में 39, पलामू में 43, पूर्वी सिंहभूम में 62, खूंटी में 63 व लोहरदगा में 64 फीसदी कार्य हुए हैं. यानी इन जिलों में 65 फीसदी से कम काम हुए हैं. वहीं सिमडेगा, चतरा, कोडरमा, गोड्डा, देवघर व गिरिडीह जिले में 75 फीसदी से भी कम काम हुए हैं.
इस मामले को गंभीरता से लिया गया है. समीक्षा के दौरान यह पाया गया है कि इन जिलों में दूसरे कार्य ज्यादा कर दिये गये हैं. यानी तालाब निर्माण व अन्य काम तो हुए हैं, लेकिन मेढ़ बंदी पर काम कम हुए हैं, जबकि यह स्पष्ट किया गया था कि इसे फोकस करके काम किये जायें. संबंधित पदाधिकारियों को इस पर तेजी से काम करने को कहा गया है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola