रांची : 556 करोड़ रुपये से होगा राज्य के एनएच का कायाकल्प
Updated at : 21 Jan 2020 8:47 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : राज्य में 556 करोड़ रुपये से राष्ट्रीय उच्च पथों (एनएच) का कायाकल्प किया जायेगा. केंद्र सरकार ने राज्य सरकार को 556 करोड़ रुपये से राज्य के एनएच की मरम्मत की स्वीकृति दी है. इसके तहत अब टेंडर भी जारी कर दिया गया है. जल्द ही टेंडर निबटारा किया जायेगा. फिर सारे एनएच पर […]
विज्ञापन
रांची : राज्य में 556 करोड़ रुपये से राष्ट्रीय उच्च पथों (एनएच) का कायाकल्प किया जायेगा. केंद्र सरकार ने राज्य सरकार को 556 करोड़ रुपये से राज्य के एनएच की मरम्मत की स्वीकृति दी है. इसके तहत अब टेंडर भी जारी कर दिया गया है. जल्द ही टेंडर निबटारा किया जायेगा. फिर सारे एनएच पर काम लगा दिया जायेगा. अभियंता प्रमुख रास बिहारी सिंह ने बताया कि इस राशि से सारी सड़कों को दुरुस्त किया जायेगा. अगर फिर राशि की जरूरत पड़ी, तो केंद्र सरकार से अतिरिक्त राशि के लिए आग्रह किया जायेगा. यह प्रयास है कि सारे एनएच को दुरुस्त किया जाये.
मरम्मत के अभाव में खराब हो गयी है सड़क : राज्य में स्थित कई एनएच की सड़कें मरम्मत के अभाव में खराब हो गयी हैं. कई जगह गड्ढे भी हो गये हैं.
वहीं कुछ सड़कों को मजबूत करने की जरूरत है. राज्य में करीब 2500 किमी एनएच की सड़कें हैं. इन सड़कों का क्रियान्वयन एनएच झारखंड उपभाग द्वारा किया जा रहा है, हालांकि इसके लिए राशि व योजना की स्वीकृति केंद्र सरकार देती है. ऐसे में एनएचएआइ के अधीन वाली सड़कों को छोड़ कर शेष एनएच की सड़कों का रिपेयर इस बार होने जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




