ePaper

बिजली चोरी के दोषियों पर कार्रवाई करें सीएम : सरयू

Updated at : 19 Jan 2020 7:38 AM (IST)
विज्ञापन
बिजली चोरी के दोषियों पर कार्रवाई करें सीएम : सरयू

रांची : विधायक सरयू राय एक बार फिर से मुखर हुए हैं. पूर्व की सरकार के कार्यकाल के दौरान कार्यों में हुई गड़बड़ी मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ध्यान दिलाया है और कार्रवाई की मांग भी की है. उन्होंने जमशेदपुर में हुई बिजली चोरी के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग सीएम से […]

विज्ञापन

रांची : विधायक सरयू राय एक बार फिर से मुखर हुए हैं. पूर्व की सरकार के कार्यकाल के दौरान कार्यों में हुई गड़बड़ी मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ध्यान दिलाया है और कार्रवाई की मांग भी की है. उन्होंने जमशेदपुर में हुई बिजली चोरी के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग सीएम से की है.

उन्होंने ट्वीट किया है कि जमशेदपुर एवं आसपास के क्षेत्रों में कतिपय उद्योगों द्वारा बिजली चोरी की जांच हेतु गठित एसआइटी की रिपोर्ट में चिह्नित दोषियों पर मुख्यमंत्री शीघ्र मुकदमा दर्ज करें. पिछली सरकार की सरपरस्ती में बिजली चोर पूर्ववत सक्रिय हैं. इसकी जड़ मुख्यालय में है.
सबूत पक्के हों तो कार्रवाई जरूरी : पिछली सरकार द्वारा किये गये कार्यों पर कार्रवाई नहीं करने पर भी श्री राय ने ट्वीट किया है कि सरकार को बदले की भावना से कार्रवाई नहीं करनी चाहिए. मगर सबूत पक्के हों तब भी कोई कार्रवाई इसलिए नहीं करना कि कतिपय लोगों को इसमें बदले की भावना की गंध आयेगी, उचित नहीं होगा. कानून को अपना काम करने देना चाहिए.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola