दो पावर प्लांट पर एक-एक करोड़ का जुर्माना लगा

Updated:
विज्ञापन

रांची : झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद ने डीवीसी के बोकारो थर्मल पावर प्लांट और चंद्रपुरा थर्मल पावर प्लांट पर प्रदूषण मानकों के उल्लंघन पाये जाने पर एक-एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है. विधायक सरयू राय ने ट्वीट कर कहा है कि डीवीसी के चंद्रपुरा थर्मल पावर प्लांट से फर्नेंस अॉयल के भारी रिसाव […]

विज्ञापन

रांची : झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद ने डीवीसी के बोकारो थर्मल पावर प्लांट और चंद्रपुरा थर्मल पावर प्लांट पर प्रदूषण मानकों के उल्लंघन पाये जाने पर एक-एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विधायक सरयू राय ने ट्वीट कर कहा है कि डीवीसी के चंद्रपुरा थर्मल पावर प्लांट से फर्नेंस अॉयल के भारी रिसाव से दामोदर नदी जल प्रदूषित होने की शिकायत दामोदर बचाओ अांदोलन की चंद्रपुरा इकाई द्वारा करने के कारण प्लांट पर एक करोड़ रुपये का अर्थदंड लगाया गया है.
वहीं पर्षद के सूत्रों ने बताया कि दोनों पावर प्लांटों द्वारा फाइन की रकम जमा करा दी गयी है. गौरतलब है कि दामोदर नदी में फर्नेंस अॉयल के रिसाव से नदी का जल प्रदूषित हो रहा है. इसे देखते हुए पर्षद ने जुर्माना लगाया है और उचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola