रांची : राज्यपाल को दी मानद फेलोशिप

Updated:
विज्ञापन

रांची : द इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) ने राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को मानद फेलोशिप की उपाधि से सम्मानित किया. इंस्टीट्यूट के मुख्यालय से आये पूर्व अध्यक्ष अशोक कुमार बासा व सेक्रेटरी एंड डायरेक्टर जनरल मेजर जनरल डॉ एस भट्टाचार्य ने राजभवन जाकर राज्यपाल को फेलोशिप की उपाधि प्रदान की. इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) 2020 में […]

विज्ञापन

रांची : द इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) ने राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को मानद फेलोशिप की उपाधि से सम्मानित किया. इंस्टीट्यूट के मुख्यालय से आये पूर्व अध्यक्ष अशोक कुमार बासा व सेक्रेटरी एंड डायरेक्टर जनरल मेजर जनरल डॉ एस भट्टाचार्य ने राजभवन जाकर राज्यपाल को फेलोशिप की उपाधि प्रदान की. इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) 2020 में स्थापना के 100 साल पूरे कर रहा है. इस उपलक्ष्य में संस्था द्वारा देश के राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व सभी राज्यों के राज्यपालों को मानद उपाधि दे रहा है. मौके पर इंस्टीट्यूट की झारखंड इकाई के अध्यक्ष सियारंजन कुमार सिंह, पूर्व अध्यक्ष एके सक्सेना, शिवानंद राय, चंद्रकांत रायपत व जीतेंद्र कुमार भी उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola