ePaper

सरयू राय को अलवर में मिला पर्यावरण संरक्षण सम्मान

Updated at : 16 Jan 2020 1:31 AM (IST)
विज्ञापन
सरयू राय को अलवर में मिला पर्यावरण संरक्षण सम्मान

रांची : जमशेदपुर के विधायक सरयू राय को पर्यावरण क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए पर्यावरण संरक्षण सम्मान दिया गया है़ जल पुरुष राजेंद्र सिंह की संस्था तरुण भारत संघ की ओर से श्री राय को यह सम्मान दिया गया है़बुधवार को राजस्थान के अलवर स्थित तरुण भारत संघ के मुख्यालय भीकमपुरा में श्री राय […]

विज्ञापन

रांची : जमशेदपुर के विधायक सरयू राय को पर्यावरण क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए पर्यावरण संरक्षण सम्मान दिया गया है़ जल पुरुष राजेंद्र सिंह की संस्था तरुण भारत संघ की ओर से श्री राय को यह सम्मान दिया गया है़बुधवार को राजस्थान के अलवर स्थित तरुण भारत संघ के मुख्यालय भीकमपुरा में श्री राय को इस पुरस्कार से नवाजा गया़

महात्मा गांधी के पौत्र अरुण गांधी ने श्री राय को यह सम्मान दिया़ महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के मौके पर यह सम्मान दिया गया है़ उल्लेखनीय है कि श्री राय ने औद्योगिक क्षेत्रों और नदियों के प्रदूषण को लेकर लगातार आवाज उठायी है़ इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए जन जागरूकता के साथ-साथ लोगों की भागीदारी का प्रयास किया है़

दामोदर नदी बेसिन को विभिन्न औद्योगिक इकाइयों द्वारा प्रदूषण का मामला पूरी मुखरता से उठाते रहे़ इसके साथ ही दामोदर नद महोत्सव के माध्यम से लगातार इसे प्रदूषण मुक्त करने के लिए देश व प्रदेश के सामाजिक कार्यकर्ताओं को गोलबंद कर मुहिम को आगे बढ़ाया है़ वायु प्रदूषण को लेकर भी सरकारी मिशनरियों की जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में काम किया़
अलवर में जल पुरुष राजेंद्र सिंह की संस्था ने किया सम्मानित
औद्योगिक क्षेत्र व नदियों के प्रदूषण को लेकर मुखर रहे हैं
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola