भगवान बिरसा मुंडा, गया व मझिया मुंडा के परिजनों को किया सम्मानित

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Jan 2020 6:28 AM

विज्ञापन

बिरसा मुंडा पुराना जेल परिसर में विकास समिति का कार्यक्रम रांची : झारखंड आदिवासी विकास समिति ने वीर बिरसा मुंडा पुराना जेल परिसर में झारखंड के अमर शहीद वीर बिरसा मुंडा के वंशज सुखराम मुंडा, बुधराम मुंडा, रवि मुंडा, वीर बिरसा मुंडा के सेनापति अमर शहीद सरदार गया मुंडा के वंशज रमया मुंडा और डोंबारीबुरु […]

विज्ञापन
बिरसा मुंडा पुराना जेल परिसर में विकास समिति का कार्यक्रम
रांची : झारखंड आदिवासी विकास समिति ने वीर बिरसा मुंडा पुराना जेल परिसर में झारखंड के अमर शहीद वीर बिरसा मुंडा के वंशज सुखराम मुंडा, बुधराम मुंडा, रवि मुंडा, वीर बिरसा मुंडा के सेनापति अमर शहीद सरदार गया मुंडा के वंशज रमया मुंडा और डोंबारीबुरु में जल जंगल जमीन की लड़ाई में शहीद हुए मझिया मुंडा के वंशज गुरु मुंडा, लक्ष्मण मुंडा, कुंवर मुंडा व ठाकुर मुंडा का अभिनंदन किया़
समिति के अध्यक्ष प्रभाकर नाग ने कहा कि समिति भविष्य में भी अमर शहीदों के परिजनों को सम्मानित करने करेगी और उन्हें मान सम्मान व बुनियादी सुविधा दिलाने की लड़ाई लड़ेगी़ शहीद वीर बिरसा मुंडा के वंशज सुखराम मुंडा ने बताया कि वे 1000 रुपये की वृद्धावस्था पेंशन से गुजारा करते है़ं सरदार गया मुंडा के वंशज रमिया मुंडा ने बताया कि उनके परिवार में कुल 40 सदस्य थे, पर गरीबी व बीमारी से कई सदस्यों की मौत हो गयी है और सिर्फ नौ सदस्य ही बचे है़ं
पाठ्यक्रम में शामिल करें शहीदों की कहानियां : मौके पर सरकार से मांग की गयी कि वीर बिरसा मुंडा पुराने जेल परिसर के अंदर मंदिर व चार धाम का निर्माण तत्काल बंद कराया जाये़ इस जेल परिसर मैं अमर शहीद सरदार गया मुंडा की प्रतिमा स्थापित की जाये. डोंबारी बुरु में मारे गये सभी शहीदों के परिजनों की खोज की जाये और उन्हें उचित सहायता प्रदान कर उनका भी नाम पुराने जेल परिसर में अंकित किया जाये.
अमर शहीद वीर बिरसा मुंडा, सरदार गया मुंडा, वीर सिदो- कान्हू, तिलका मांझी, नीलांबर- पीतांबर व तेलंगा खड़िया के परिजनों को तत्काल एक- एक करोड रुपये देने और शहीदों की कहानियां पाठ्यपुस्तकों में अनिवार्य रूप से शामिल की करने की मांग की गयी. कार्यक्रम में खूंटी केंद्रीय सरना समिति की अध्यक्ष दुर्गावती ओड़ेया, सरना प्रार्थना सभा के महानगर अध्यक्ष संजय कुजूर, अजय ओड़ेया, अनूप खलखो, मुंशी मुंडा, जगन लिंडा व अन्य मौजूद थे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola