रांची : झारनेट सेवा के लिए छह माह तक आवेदन लटका नहीं मिला बिजली कनेक्शन
Updated at : 09 Jan 2020 8:23 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : झारखंड सरकार की झारनेट 2.0 प्रोजेक्ट के लिए 58 स्थानों पर कनेक्शन के लिए छह माह पहले ही आवेदन दिया गया था. पर, अबतक बिजली कनेक्शन नहीं मिल सका है. इसके कारण वाइफाइ सेवा आरंभ नहीं हो सकी है. झारनेट परियोजना के तहत जगह-जगह वाइ-फाइ कनेक्शन देना है. इसके लिए झारखंड सरकार ने […]
विज्ञापन
रांची : झारखंड सरकार की झारनेट 2.0 प्रोजेक्ट के लिए 58 स्थानों पर कनेक्शन के लिए छह माह पहले ही आवेदन दिया गया था. पर, अबतक बिजली कनेक्शन नहीं मिल सका है. इसके कारण वाइफाइ सेवा आरंभ नहीं हो सकी है. झारनेट परियोजना के तहत जगह-जगह वाइ-फाइ कनेक्शन देना है. इसके लिए झारखंड सरकार ने एलएंडटी लिमिटेड को काम दिया है. कनेक्शन न मिलने पर एलएंडटी लिमिटेड ने बिजली वितरण निगम के मुख्यालय में शिकायत की है. इसके बाद मुख्यालय से कार्यकारी निदेशक (ओएंडएम) केके वर्मा ने सभी सहायक विद्युत अभियंता को पत्र लिख कर तीन दिनों में कनेक्शन देने का निर्देश दिया है.
इन स्थानों पर नहीं मिला है कनेक्शन : चाईबासा शहरी, नोवामुंडी, चक्रधरपुर, चांडिल, सरायकेला, चास (शहरी), छतरपुर, जपला, डाल्टेनगंज शहरी, लातेहार, देवघर, गोड्डा, मधुपुर, हीरापुर, जामताड़ा, दुमका शहरी, गढ़वा, नगरउंटारी, गिरिडीह शहरी, लोहरदगा, सिमडेगा, चतरा उत्तरी, हजारीबाग शहरी, घाटशिला, जुगसलाई, कोडरमा, रामगढ़, बुंडू, खूंटी, अपर बाजार, पाकुड़, राजमहल व साहेबगंज.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




