खलारी : बेमौसम बारिश ने बिगाड़ी सड़कों की सूरत

Updated:
विज्ञापन

खलारी : ठंड व बेमौसम बारिश से खलारी कोयलांचल में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. वहीं जल जमाव व कीचड़ से सड़कों की हालत बदतर हो गयी है. क्षेत्र के केडी मुख्य बाजार की सड़क, करकट्टा विश्रामपुर जानेवाली मुख्य सड़क, महावीर नगर स्थित सरकारी अस्पताल के पास की सड़क, खलारी शहीद चौक से खलारी बाजारटांड़ […]

विज्ञापन
खलारी : ठंड व बेमौसम बारिश से खलारी कोयलांचल में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. वहीं जल जमाव व कीचड़ से सड़कों की हालत बदतर हो गयी है.
क्षेत्र के केडी मुख्य बाजार की सड़क, करकट्टा विश्रामपुर जानेवाली मुख्य सड़क, महावीर नगर स्थित सरकारी अस्पताल के पास की सड़क, खलारी शहीद चौक से खलारी बाजारटांड़ जानेवाली मुख्य सड़क, केडी ओल्ड कॉलोनी के समीप की सड़क की हलात अत्यंत दयनीय हो गयी है. जल जमाव से कई जगहों पर सड़क पर तालाब सा नजारा है. इन सड़कों पर वाहन तो क्या लोगों को पैदल चलने में भी काफी परेशानी हो रही है.
बारिश से सब्जियों की आवक कम
गुरुवार को खलारी का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तथा अधिकतम तापमान 19 डिग्री रहा. वहीं दिनभर बारिश होने से गुरुवार को लगनेवाले साप्ताहिक हाट में सब्जियों की आवक काफी कम रही. सब्जी कम आने से भाव तेज रहा.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola