रांची : कांग्रेस मिस कॉल से सदस्य नहीं बनायेगी, बैठक आज
Updated at : 03 Jan 2020 8:17 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से सदस्यता अभियान को लेकर तीन जनवरी को दिन के एक बजे से कांग्रेस भवन में बैठक बुलायी गयी है. इसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव करेंगे. बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष व जोनल को-ऑर्डिनेटर मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे. प्रवक्ता आलोक दुबे ने बताया कि वर्ष 2018-2022 […]
विज्ञापन
रांची : प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से सदस्यता अभियान को लेकर तीन जनवरी को दिन के एक बजे से कांग्रेस भवन में बैठक बुलायी गयी है. इसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव करेंगे. बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष व जोनल को-ऑर्डिनेटर मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे.
प्रवक्ता आलोक दुबे ने बताया कि वर्ष 2018-2022 के लिए झारखंड में सदस्यता अभियान को जमीनी स्तर पर उतारने के लिए बैठक में रणनीति तय की जायेगी. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार देश के दूसरे प्रदेशों में पार्टी का सदस्यता अभियान प्रारंभ हो चुका है, लेकिन विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अभी यह झारखंड में प्रारंभ नहीं हो सका है. उन्होंने कहा कि पार्टी अपनी पुरानी परंपराओं के तहत सीधे जनता के साथ संवाद कर और सदस्यता फार्म भरवा कर ही मेंबरशिप करेगी, न कि मिस कॉल के माध्यम से. सदस्यता अभियान के माध्यम से हम जनता के साथ सीधा संवाद भी करते हैं और कांग्रेस की नीतियों-सिद्धांतोंं के साथ पार्टी में सदस्य बनाते हैं.
सदस्य बनाने के लिए पांच रुपये शुल्क भी लिये जायेंगे. श्री दुबे ने बताया कि पिछले वर्ष 2015-18 में लगभग साढ़े पांच लाख प्राथमिक सदस्य और लगभग एक लाख सक्रिय सदस्य बनाये गये थे. इस बार पिछले वर्ष की तुलना में ज्यादा सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा जायेगा. लगभग पांच महीने तक सदस्यता अभियान चलाया जायेगा. सदस्यता अभियान की प्रक्रिया के बाद एआइसीसी के निर्देशानुसार संगठन के चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




