शुरू होगा कांग्रेस का सदस्यता अभियान

Updated:
विज्ञापन

रांची : प्रदेश कांग्रेस कमेटी का सदस्यता अभियान जनवरी के पहले सप्ताह से शुरू होगा. इसको लेकर पार्टी की ओर से तैयारी की जा रही है. विधानसभा चुनाव के कारण झारखंड में सदस्यता अभियान शुरू नहीं हो पायी थी. अन्य राज्यों में पार्टी की ओर से सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है. यह अभियान पूरे […]

विज्ञापन

रांची : प्रदेश कांग्रेस कमेटी का सदस्यता अभियान जनवरी के पहले सप्ताह से शुरू होगा. इसको लेकर पार्टी की ओर से तैयारी की जा रही है. विधानसभा चुनाव के कारण झारखंड में सदस्यता अभियान शुरू नहीं हो पायी थी. अन्य राज्यों में पार्टी की ओर से सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन
यह अभियान पूरे राज्य में तीन से चार माह तक चलेगा. कांग्रेस पार्टी ने प्र‌वक्ता आलोक कुमार दुबे को सदस्यता अभियान का इंचार्ज बनाया है. उन्होंने बताया कि सदस्यता अभियान समाप्त होने के बाद संगठनात्मक चुनाव होगा. 100 सदस्य बनाने वाले कार्यकर्ता को सक्रिय सदस्य बनाया जायेगा.
वे संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया में हिस्सा लेंगे. पहले ब्लॉक स्तर पर कमेटी का गठन किया जायेगा. इसके बाद जिला व प्रदेश स्तर पर कमेटी गठित होगी. पिछले वर्ष झारखंड में लोकसभा व विधानसभा चुनाव के होने के कारण न संगठनात्मक चुनाव नहीं हुए और न ही प्रदेश कमेटी का विस्तार.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola