रांची : कार्यकाल के अंतिम दिन आरडीडीइ अशोक कुमार शर्मा नहीं रहे, पंचतत्व में हुए विलीन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Jan 2020 9:32 AM

विज्ञापन

रांची : दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल रांची के क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक (आरडीडीइ) अशोक कुमार शर्मा नहीं रहे. हृदय गति रुकने केे कारण उनका निधन हो गया. कार्यकाल के अंतिम दिन (31 दिसंबर को सेवानिवृत्त होनेवाले थे) वे पंचतत्व में विलीन हो गये. हरमू मुक्ति धाम में ज्येष्ठ पुत्र अतुल कुमार ने उन्हें मुखाग्नि दी. इससे […]

विज्ञापन
रांची : दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल रांची के क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक (आरडीडीइ) अशोक कुमार शर्मा नहीं रहे. हृदय गति रुकने केे कारण उनका निधन हो गया. कार्यकाल के अंतिम दिन (31 दिसंबर को सेवानिवृत्त होनेवाले थे) वे पंचतत्व में विलीन हो गये. हरमू मुक्ति धाम में ज्येष्ठ पुत्र अतुल कुमार ने उन्हें मुखाग्नि दी.
इससे पूर्व मोरहाबादी स्थित गोकुल धाम स्थित आवास से अशोक कुमार शर्मा की अंतिम यात्रा मुक्तिधाम के लिए रवाना हुई. मौके पर स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग के प्रधान सचिव अमरेंद्र प्रताप सिंह, जैक अध्यक्ष अरविंद प्रसाद सिंह, हाइकोर्ट के अधिवक्ता संजय कुमार पांडेय व बीएन झा, जैक सचिव महीप कुमार सिंह, आरडीडीइ राजकुमार सिंह, अरविंद विजय विलुंग, झारखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के गंगा प्रसाद यादव, गोवर्द्धन कुमार अधिकारी, अमरनाथ झा, नरेंद्र कुमार यादव आदि मौजूद थे. 30 दिसंबर की देर रात लगभग 11.45 बजे मां रामप्यारी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में उन्होंने अंतिम सांस ली. वे अपने पीछे दो पुत्र व दो पुत्री, माता-पिता को पीछे छोड़ गये हैं.
शोकसभा, शिक्षा कार्यालयों में कार्य स्थगित : आरडीडीइ अशोक कुमार शर्मा के आकस्मिक निधन पर मंगलवार को दिन के एक बजे शिक्षा परिसर में शोक सभा का आयोजन किया गया. शोक सभा के बाद आरडीडीइ कार्यालय, डीइअो कार्यालय व डीएसइ कार्यालय में कार्य स्थगित कर दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola