रांची : स्टीफन बने प्रोटेम स्पीकर सात को स्पीकर का चुनाव
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने राजभवन में दिलायी शपथ रांची : झारखंड विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर (कार्यकारी अध्यक्ष) विधायक प्रो स्टीफन मरांडी बनाये गये हैं. राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को राजभवन के दरबार हॉल में उन्हें पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी. प्रो मरांडी दूसरी बार प्रोटेम स्पीकर बनाये गये हैं. मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत […]
विज्ञापन
राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने राजभवन में दिलायी शपथ
रांची : झारखंड विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर (कार्यकारी अध्यक्ष) विधायक प्रो स्टीफन मरांडी बनाये गये हैं. राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को राजभवन के दरबार हॉल में उन्हें पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी. प्रो मरांडी दूसरी बार प्रोटेम स्पीकर बनाये गये हैं.
मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मंत्री रामेश्वर उरांव, सत्यानंद भोक्ता, पूर्व सीएम शिबू सोरेन, मुख्य सचिव डॉ डीके तिवारी, डीजीपी केएन चौबे, नगर विकास सचिव अजय कुमार सिंह, होमगार्ड डीजी एमवी राव, मुख्यालय डीजी पीआरके नायडू, उपायुक्त राय महिमापत रे, एसएसपी अनीश गुप्ता, सीएम के अोएसडी गोपाल जी तिवारी सहित कई अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे. प्रोटेम स्पीकर बनने के बाद प्रो मरांडी ने पत्रकारों से कहा कि वे अधूरे कार्य को पूरा करेंगे. पुराने विधानसभा भवन में ही छह से आठ जनवरी तक सत्र बुलाया गया है. जहां सभी विधायकों को शपथ दिलाने के बाद सात जनवरी को नये विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव करायेंगे. शाम पांच बजे शपथ ग्रहण समारोह में जाने से पूर्व प्रो मरांडी अपनी कार से राजभवन में प्रवेश किये. शपथ ग्रहण लेने के बाद वे स्पीकर की गाड़ी से बाहर आये.
प्रोटेम स्पीकर पहुंचे विधानसभा, पदभार लिया
रांची : प्रोटेम स्पीकर स्टीफन मरांडी राजभवन में शपथ ग्रहण करने के बाद विधानसभा पहुंचे. विधानसभा के पुराने भवन में श्री मरांडी ने पदभार ग्रहण किया. विधानसभा के सचिव महेंद्र प्रसाद सहित अधिकारियों व कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया. प्रोटेम स्पीकर ने विधानसभा सत्र की तैयारी को लेकर चर्चा की. विधानसभा सत्र के लिए प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया. सत्र को लेकर राजभवन से आदेश निर्गत किया जायेगा़.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन