ePaper

झारखंड विधानसभा का सत्र 6 से 8 जनवरी तक, स्टीफन मरांडी बने प्रोटेम स्‍पीकर

Updated at : 31 Dec 2019 8:00 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड विधानसभा का सत्र 6 से 8 जनवरी तक, स्टीफन मरांडी बने प्रोटेम स्‍पीकर

रांची : स्टीफेन मरांडी को झारखंड की पांचवीं विधानसभा का अस्थायी विधानसभाध्यक्ष (प्रोटेम स्पीकर) बनाया गया है और राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को एक सादे समारोह में राजभवन में उन्हें शपथ दिलायी. राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ विधायक मरांडी को शपथ दिलायी. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, उनके मंत्रिमंडल सहयोगी […]

विज्ञापन

रांची : स्टीफेन मरांडी को झारखंड की पांचवीं विधानसभा का अस्थायी विधानसभाध्यक्ष (प्रोटेम स्पीकर) बनाया गया है और राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को एक सादे समारोह में राजभवन में उन्हें शपथ दिलायी. राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ विधायक मरांडी को शपथ दिलायी. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, उनके मंत्रिमंडल सहयोगी डॉ रामेश्वर उरांव एवं सत्यानंद भोक्ता भी मौजूद थे.

हेमंत के पिता और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन एवं अन्य नेता तथा अधिकारी भी इस दौरान मौजूद थे. मरांडी नवनिर्वाचित विधानसभा सदस्यों को शपथ दिलायेंगे. उसके बाद सात जनवरी को नये विधानसभाध्यक्ष का चुनाव किया जायेगा. राज्य विधानसभा का प्रथम सत्र 6 से 8 जनवरी तक आयोजित होगा जिसमें सात जनवरी को दिन में साढ़े ग्यारह बजे राज्यपाल का अभिभाषण होगा.

नयी सरकार के मंत्रिमंडल की पहली बैठक में 29 दिसंबर को इस आशय का निर्णय लिया गया था. मंत्रिमंडल के फैसले के अनुसार सत्र के प्रथम दिन 6 जनवरी को 81 सदस्यीय विधानसभा के निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलायी जायेगी, जबकि दूसरे दिन 7 जनवरी को नये विधानसभा अध्यक्ष का निर्वाचन किया जायेगा. उसके बाद 11.30 बजे पूर्वाह्न में विधानसभा में राज्यपाल का अभिभाषण होगा.

सात जनवरी को ही वित्तीय वर्ष 2019-2020 का द्वितीय अनुपूरक व्यय ब्यौरा पेश किया जायेगा. प्रथम सत्र के अंतिम दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया जायेगा और इस पर चर्चा होगी. आठ जनवरी को ही वित्तीय वर्ष 2019-2020 के द्वितीय अनुपूरक व्यय विवरणी पर चर्चा, मतदान और तत्संबंधी विनियोग विधेयक को पारित कराया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola