रांची : आठ आइपीएस बनेंगे डीआइजी और दो आइजी
Updated at : 31 Dec 2019 8:49 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : आइपीएस अधिकारियों को प्रोन्नति दिये जाने को लेकर सोमवार को प्रोजेक्ट भवन में बैठक हुई. इनमें एसपी से सेलेक्शन ग्रेड, सेलेक्शन ग्रेड से डीआइजी और डीआइजी से आइजी में प्रोन्नति देेने को लेकर सहमति बनी. 2006 बैच के झारखंड कैडर के आठ आइपीएस अधिकारियों की प्रोन्नति डीआइजी रैंक में होगी. इनमें एटीएस एसपी […]
विज्ञापन
रांची : आइपीएस अधिकारियों को प्रोन्नति दिये जाने को लेकर सोमवार को प्रोजेक्ट भवन में बैठक हुई. इनमें एसपी से सेलेक्शन ग्रेड, सेलेक्शन ग्रेड से डीआइजी और डीआइजी से आइजी में प्रोन्नति देेने को लेकर सहमति बनी. 2006 बैच के झारखंड कैडर के आठ आइपीएस अधिकारियों की प्रोन्नति डीआइजी रैंक में होगी. इनमें एटीएस एसपी ए विजया लक्ष्मी, देवघर एसपी नरेंद्र सिंह, एसटीएफ एसपी शैलेंद्र सिन्हा, एसटीएफ एसपी क्रांति गड़देशी, विशेष शाखा एसपी सुदर्शन मंडल, पाकुड़ एसपी राजीव रंजन सिंह शामिल हैं.
इनके अलावा दो 2006 बैच के अधिकारी माइकल राज और अनूप टी मैथ्यू केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं. दोनों को परफॉर्मा प्रोन्नति दी जायेगी. वहीं, 2002 बैच के अाइपीएस साकेत कुमार सिंह और विपुल शुक्ला को आइजी में प्रोन्नति दी जायेगी. इनके अलावा छह-सात एसपी को सेलेक्शन ग्रेड में प्रोन्नति देने पर भी सहमति बनी. अभी गृह विभाग से इस संबंध में अधिसूचना जारी नहीं की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




