रांची : चेतावनी देकर अधिकारियों को छोड़ा

Updated:
विज्ञापन

रांची : कार्मिक विभाग ने संकल्प जारी कर झारखंड प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों को भविष्य में सचेत रहने की चेतावनी देने के साथ उन पर लगे आरोप निरस्त कर दिये हैं. रांची की तत्कालीन बंदोबस्त पदाधिकारी नुपुर नलिनी भगत पर अारोप था कि उन्होंने बिहार से अाये महत्वपूर्ण नक्शे जहां रखे गये थे, वहां […]

विज्ञापन

रांची : कार्मिक विभाग ने संकल्प जारी कर झारखंड प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों को भविष्य में सचेत रहने की चेतावनी देने के साथ उन पर लगे आरोप निरस्त कर दिये हैं. रांची की तत्कालीन बंदोबस्त पदाधिकारी नुपुर नलिनी भगत पर अारोप था कि उन्होंने बिहार से अाये महत्वपूर्ण नक्शे जहां रखे गये थे, वहां सुरक्षा की दृष्टि से ग्रील लगाने के आदेेश का पालन लंबे समय तक नहीं किया था. यह अादेश 20 अगस्त 2016 को दिया गया था.

आपके शहर में

विज्ञापन

इधर, गोड्डा जिले के मेहरमा प्रखंड के तत्कालीन बीडीअो राजीव कुमार पर अारोप था कि उनकी अनदेखी से 2015 के पंचायत चुनाव के दौरान प्रखंड की सिघाड़ी पंचायत के मुखिया पद के पुरुष प्रत्याशी को न सिर्फ चुनाव चिह्न आवंटित हो गया था, बल्कि मतपत्र छपने भी चला गया था. जबकि इस पंचायत की मुखिया का पद अनारक्षित कोटे की महिला के लिए आरक्षित था.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola