रांची : स्थापना दिवस पर कांग्रेस कल राजधानी में निकलेगी फ्लैग मार्च

Updated:
विज्ञापन

रांची : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के 134वें स्थापना दिवस पर 28 दिसंबर को प्रदेश कांग्रेस की ओर से फ्लैग मार्च निकाला जायेगा. पार्टी स्थापना दिवस को भारत बचाओ, संविधान बचाओ दिवस के रूप में मनायेगी. फ्लैग मार्च के दौरान गिरती अर्थव्यवस्था, संविधान की रक्षा, बेरोजगारी, किसानों की समस्या, सीएए समेत अन्य मुद्दों को उठाया […]

विज्ञापन
रांची : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के 134वें स्थापना दिवस पर 28 दिसंबर को प्रदेश कांग्रेस की ओर से फ्लैग मार्च निकाला जायेगा. पार्टी स्थापना दिवस को भारत बचाओ, संविधान बचाओ दिवस के रूप में मनायेगी. फ्लैग मार्च के दौरान गिरती अर्थव्यवस्था, संविधान की रक्षा, बेरोजगारी, किसानों की समस्या, सीएए समेत अन्य मुद्दों को उठाया जायेगा.
यह निर्णय गुरुवार को कांग्रेस भवन में हुई तैयारी बैठक में लिया गया. बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव ने की. प्र‌वक्ता शमशेर आलम ने बताया कि स्थापना दिवस पर सुबह 10.30 बजे कांग्रेस भवन में झंडोत्तोलन होगा. सुबह 11.30 बजे शहीद स्थल जिला स्कूल मैदान से फ्लैग मार्च निकाला जायेगा, जो मोरहाबादी स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थल तक जायेगा. यहां पर पार्टी के प्रमुख नेताओं का संबोधन होगा.
बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, संजय लाल पासवान, रमा खलखो, भीम कुमार, आलोक दुबे, शमशेर आलम, लाल किशोर नाथ शाहदेव, राजेश गुप्ता, आभा सिन्हा, ईश्वर आनंद, नेली नाथन, सुंदरी तिर्की, सुरेश बैठा, अजय सिंह, जगदीश साहू, निरंजन पासवान समेत रांची महानगर व रांची ग्रामीण के अध्यक्ष, अग्रणी मोर्चा संगठन के अध्यक्ष, विभाग के प्रदेश चेयरमैन और वरिष्ठ कांग्रेस नेता मौजूद थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola