रांची : गोबिंद मिलन की तेरी बरिया

Updated:
विज्ञापन

प्रकाश पर्व. विभिन्न इलाकों में िनकाली गयी प्रभातफेरी रांची : गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा द्वारा शुक्रवार को सुबह छह बजे प्रभातफेरी निकाली गयी. प्रभातफेरी वाहो वाहो गोबिंद सिंह आपे गुर चेला के उदघोष के साथ दर्शन दिऊडी गेट से निकलकर विभिन्न इलाकों से होते हुए वापस उसी स्थान पर पहुंचकर 8.30 बजे समाप्त हो […]

विज्ञापन
प्रकाश पर्व. विभिन्न इलाकों में िनकाली गयी प्रभातफेरी
रांची : गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा द्वारा शुक्रवार को सुबह छह बजे प्रभातफेरी निकाली गयी. प्रभातफेरी वाहो वाहो गोबिंद सिंह आपे गुर चेला के उदघोष के साथ दर्शन दिऊडी गेट से निकलकर विभिन्न इलाकों से होते हुए वापस उसी स्थान पर पहुंचकर 8.30 बजे समाप्त हो गयी. सत्संग सभा की कीर्तन मंडली ने गोबिंद मिलन की ऐहो तेरी बरिया… व भजो गोबिंद भूल मत जाओ मानस जनम का एही नाओ… गायन कर माहौल को भक्तिमय बना दिया.
सरदार भूपिदंर सिंह ने निशान साहिब उठाकर फेरी की अगुवाई की व मनीष मिढ़ा ने श्रद्धालुओं के घरों के सामने अरदास की रस्म अदा की.श्रद्धालुओं ने अपने घरों के सामने साफ सफाई कर फेरी में शामिल साध संगत का स्वागत किया. जगह जगह श्रद्धालुओं द्वारा चाय प्रसाद का वितरण भी किया गया.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola