ePaper

झारखंड विधानसभा परिणाम : भाजपा मात्र दो एसटी सीट ही जीत सकी, संताल व कोल्हान में खाता भी नहीं खुला

Updated at : 24 Dec 2019 9:04 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड विधानसभा परिणाम : भाजपा मात्र दो एसटी सीट ही जीत सकी, संताल व कोल्हान में खाता भी नहीं खुला

मनोज सिंह जनजातीय के लिए आरक्षित 28 में 19 सीटों पर झामुमो को मिली जीत रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव में जनजातीय सीटों पर महागठबंधन ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है. झारखंड विधानसभा के 81 सीटों में 28 सीटें जनजातीय के लिए आरक्षित हैं. इनमें से 25 सीटों पर झामुमो और कांग्रेस को सफलता मिली. एक […]

विज्ञापन
मनोज सिंह
जनजातीय के लिए आरक्षित 28 में 19 सीटों पर झामुमो को मिली जीत
रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव में जनजातीय सीटों पर महागठबंधन ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है. झारखंड विधानसभा के 81 सीटों में 28 सीटें जनजातीय के लिए आरक्षित हैं. इनमें से 25 सीटों पर झामुमो और कांग्रेस को सफलता मिली. एक सीट पर झारखंड विकास मोरचा की जीत हुई.
भाजपा मात्र दो सीट जीत पायी. झारखंड गठन के बाद की स्थिति देखें तो भाजपा का जनजातीय सीटों पर अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन है. भाजपा ने 2005 में 28 में से नौ जनजातीय सीट जीती थीं. 2009 में भाजपा ने 28 में नौ तथा 2014 में 10 सीटें जीती थीं. इस बार विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रति जनजातियों की नाराजगी स्पष्ट रूप से दिखी.
संताल व कोल्हान में एक भी एसटी सीट नहीं जीती : चुनाव में भाजपा ने संताल और कोल्हान परगना की एक भी एसटी सीट नहीं जीती. कोल्हान में पिछली बार भाजपा के पास दो सीटें थीं. इसके अतिरिक्त दक्षिणी छोटानागपुर की कई सीटों पर भी भाजपा का कब्जा था. भाजपा इस बार खूंटी जिला में पड़नेवाले दो जनजातीय सीट जीत पायी. एक सीट खूंटी पहले से ही भाजपा के कब्जे में था. वहीं, तोरपा सीट पर कोचे मुंडा ने जीत दर्ज की. कोचे मुंडा पूर्व में भी इस सीट का नेतृत्व कर चुके हैं. झारखंड विकास मोर्चा का भी एक जनजातीय सीट पर कब्जा है.
2014 में एक भी एसटी सीट नहीं जीती थी कांग्रेस
इस चुनाव में कांग्रेस ने छह एसटी सीट पर कब्जा जमाया है. प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव सहित छह प्रत्याशी जीते हैं. 2014 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली थी. 2009 में कांग्रेस को मात्र दो सीटें ही मिल पायी थी.
2005
भाजपा : नौ, झामुमो : नौ, कांग्रेस: तीन, निर्दलीय : दो, यूजीडीपी: दो, जदयू: एक, झापा: एक, राजद: एक.
2009
भाजपा : नौ, झामुमो: 10, झाविमो: एक, कांग्रेस: दो, आजसू व अन्य: छह
2014
भाजपा : 10, झामुमो: 14, अाजसू: दो, जेबीएसपी: एक, झापा: एक
2019
भाजपा : दो, झामुमो : 19, कांग्रेस : छह, आजसू : झाविमो
12 में से तीन अल्पसंख्यक प्रत्याशियों को मिली जीत
नाम सीट पार्टी परिणाम
आलमगीर आलम पाकुड़ कांग्रेस जीते
डॉ इरफान अंसारी जामताड़ा कांग्रेस जीते
मो. एनुल हक हटिया जदयू हारे
निजामुद्दीन अंसारी धनवार झामुमो हारे
हाजी हुसैन अंसारी मधुपुर झामुमो जीते
डॉ सरफराज अहमद गांडेय झामुमो हारे
केताबुद्दीन शेख राजमहल झामुमो हारे
मो आरिफ अहमद कुरैशी रामगढ़ झाविमो हारे
मो सुल्तान अंसारी डुमरी झाविमो हारे
डॉ अब्दुल मन्नान अंसारी जामताड़ा झाविमो हारे
अकील अख्तर पाकुड़ अाजसू हारे
मो ताजुद्दीन साहेबगंज अाजसू हारे
सीट 2005 2009 2014 2019
गुमला भाजपा भाजपा भाजपा झामुमो
विशुनपुर झामुमो आरएकेकेपी झामुमो झामुमो
लोहरदगा कांग्रेस आजसू आजसू कांग्रेस
मनिका राजद भाजपा भाजपा कांग्रेस
घाटशिला कांग्रेस झामुमो भाजपा झामुमो
पोटका झामुमो भाजपा भाजपा झामुमो
सरायकेला झामुमो झामुमो झामुमो झामुमो
चाईबासा भाजपा झामुमो झामुमो झामुमो
मझगांव झामुमो भाजपा झामुमो झामुमो
जगन्नाथपुर निर्दलीय जेबीएसपी जेबीएसपी कांग्रेस
मनोहरपुर यूजीडीपी भाजपा झामुमो झामुमो
चक्रधरपुर झामुमो भाजपा झामुमो झामुमो
तमाड़ जदयू जदयू आजसू झामुमो
मांडर यूजीडीपी झाजमं भाजपा झाविमो
सीट 2005 2009 2014 2019
तोरपा भाजपा झामुमो झामुमो भाजपा
खूंटी भाजपा भाजपा भाजपा भाजपा
सिसई भाजपा कांग्रेस भाजपा झामुमो
सिमडेगा कांग्रेस भाजपा भाजपा कांग्रेस
कोलेबिरा झापा झापा झापा कांग्रेस
खिजरी भाजपा कांग्रेस भाजपा कांग्रेस
बोरियो भाजपा झामुमो झामुमो झामुमो
बरहेट झामुमो झामुमो झामुमो झामुमो
लिट्टीपाड़ा झामुमो झामुमो झामुमो झामुमो
महेशपुर झामुमो जेवीएम झामुमो झामुमो
शिकारीपाड़ा झामुुमो झामुमो झामुमो झामुमो
दुमका निर्दलीय झामुमो भाजपा झामुमो
जामा भाजपा झामुमो झामुमो झामुमो
खरसांवा भाजपा भाजपा झामुमो झामुमो
राजेश कच्छप के गांव लुपुंगटोली में मना जश्न
नामकुम. खिजरी विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी राजेश कच्छप की जीत की घोषणा होते ही उनके पैतृक गांव लुपुंगटोली में जश्न शुरू हो गया. घर पर पिता जगन्नाथ कच्छप (सीआइएसएफ से सेनानिवृत्त), मां फगनी कच्छप, पत्नी रिया कच्छप, तीन साल की बेटी रानी, बड़ी मां जीरो कच्छप सहित परिजन व ग्रामीण राजेश का स्वागत करने के लिए बेताब थे. पुत्र के विधायक बनने की खुशी पिता के चेहरे पर साफ दिख रही थी. उन्होंने कहा कि बहुत खुशी हो रही है. बेटे ने 19 साल मेहनत की, तब यह दिन देखने को मिला. उसने मां-बाप, गांव-समाज का मान बढ़ाया. जिस विश्वास के साथ कार्यकर्ताओं व जनता ने उसे जिताया है, वह उसे पूरा करे. यही उनका सपना है.
जदयू का फिर नहीं खुला खाता, राजद ने एक सीट जीत कर बचायी साख
रांची : झारखंड विधानसभा में लगातार दूसरे टर्म में भी जदयू का खाता नहीं खुल पाया. पिछले चुनाव में भी जदयू एक भी सीट नहीं जीत पायी थी. इस बार जदयू ने पूरा जोर लगाया था. पार्टी की ओर से 43 सीटों पर प्रत्याशी उतारे गये थे. चुनाव अभियान की शुरुआत जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया था.
हालांकि वे चुनाव प्रचार को लेकर एक बार भी झारखंड नहीं आये. वहीं दूसरी तरफ पार्टी के कई बड़े नेता चुनाव को लेकर आये, लेकिन किसी भी सीट पर जीत नहीं दर्ज करा पाये. चुनाव से पहले जदयू ने सालखन मुर्मू को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया था. खुद वे भी चुनाव लड़ रहे थे, लेकिन वे भी अपनी सीट भी नहीं बचा पाये. वहीं राजद ने इस बार एक सीट जीत कर खाता खोला है. पिछले चुनाव में पार्टी एक सीट भी नहीं जीत पायी थी. इस बार राजद महागठबंधन में सात सीटों पर चुनाव लड़ रही है. कई सीटों पर राजद प्रत्याशियों ने टक्कर दी, लेकिन उसे जीत में तब्दील नहीं कर पाये.
झारखंड विधानसभा परिणाम : ग्रामीण इलाकों में चला झामुमो का जादू
रांची : विधानसभा चुनाव में इस बार झारखंड मुक्ति मोर्चा को ग्रामीण इलाकों की सीटों पर ज्यादा बढ़त मिली है. मोर्चा ने इस बार कुल 30 सीटों में से 25 ग्रामीण सीटों पर कब्जा जमाया है. वहीं शहरी क्षेत्र की पांच सीटों पर मोर्चा को जीत मिली है.
वहीं भारतीय जनता पार्टी को शहरी व ग्रामीण इलाकों में करीब आधी-आधी सीटें मिली हैं. रुझान के अनुसार, भाजपा को कुल 25 सीटों में से शहरी क्षेत्र में 12 व ग्रामीण इलाकों में 13 सीटों पर जीत मिली है. कांग्रेस को कुल 16 सीटों में से सात सीटें शहरी इलाके में मिली हैं. नौ सीटें ग्रामीण इलाकों से उसके खाते में आयी है. वहीं जेवीएम व आजसू को भी ग्रामीण इलाकों से जीत हासिल हुई है. इन्हें शहरी सीट पर कब्जा पाने में सफलता नहीं मिली.
जिन दलों को शहरी सीटों पर जीत मिली : भाजपा : धनबाद, बोकारो, सिंदरी, बाघमारा, देवघर, रांची, हजारीबाग, डालटनगंज, गोड्डा, हटिया, कांके व राजमहल , कांग्रेस : खिजरी, जामताड़ा, झरिया, बेरमो, पाकुड़, जमशेदपुर पश्चिमी व रामगढ़. झामुमो : जुगसलाई, दुमका, मधुपुर, गढ़वा व गिरिडीह
रघुवर के अहंकार की हार हुई: सहाय
पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने महागठबंधन की जीत पर झारखंड की जनता को बधाई दी है. उन्होंने कहा कि झारखंड में नरेंद्र मोदी, रघुवर दास के अहंकार व गरीब विरोधी नीति की हार हुई है. जनता ने पोस्टर की सरकार को पोस्टर में ही रख दिया. राज्य की जनता ने भाजपा के कुशासन से मुक्ति पायी. झारखंड में इस बार जनता की सरकार बनेगी, जो जनता के लिए होगी. राज्य का विकास हेमंत सोरेन के नेतृत्व में रफ्तार पकड़ कर आगे बढ़ने का काम करेगी.
लोकतंत्र की जीत हुई है: बंधु तिर्की
मांडर विधानसभा के झाविमो प्रत्याशी बंधु तिर्की ने कहा कि घमंड के कारण यह सरकार हारी है. सरकार ने सत्ता में बने रहने के लिए वो सारे कुकर्म किये, जो नहीं करने चाहिए थे. श्री तिर्की ने कहा कि बिना किसी कारण ने उन्हें जेल भेजा गया. इसके बावजूद भी कार्यकर्ता क्षेत्र में सक्रिय रहे. इसके लिए मांडर विधानसभा के सभी कार्यकर्ताओं को उनका आभार.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola