रांची : वैकल्पिक सामग्री से बनायी जायेगी झारखंड की सड़कें, हो रही है तैयारी

Updated at : 23 Dec 2019 7:35 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : वैकल्पिक सामग्री से बनायी जायेगी झारखंड की सड़कें, हो रही है तैयारी

रांची : राज्य में वैकल्पिक सामग्री (अल्टरनेटिव मेटेरियल) से सड़क बनाने की तैयारी की जा रही है. पथ निर्माण विभाग व ग्रामीण कार्य विभाग दोनों इसमें जुट गये हैं. दोनों विभाग के अभियंताअों ने वैकल्पिक सामग्रियों के प्रयोग से सड़क बनाने के तरीके भी सीखे हैं. किस तरह से वैकल्पिक सामग्रियों के प्रयोग से सड़क […]

विज्ञापन
रांची : राज्य में वैकल्पिक सामग्री (अल्टरनेटिव मेटेरियल) से सड़क बनाने की तैयारी की जा रही है. पथ निर्माण विभाग व ग्रामीण कार्य विभाग दोनों इसमें जुट गये हैं. दोनों विभाग के अभियंताअों ने वैकल्पिक सामग्रियों के प्रयोग से सड़क बनाने के तरीके भी सीखे हैं.
किस तरह से वैकल्पिक सामग्रियों के प्रयोग से सड़क का निर्माण कराना है, इस पर ट्रेनिंग भी ले ली है. विशेषज्ञों से सड़क बनाने के तरीके की जानकारी हासिल की है. हाल ही में दोनों विभागों के सचिवों के साथ इंजीनियरों की टीम ने मदुरई में भी वैकल्पिक सामग्रियों से बनी सड़कों को देखा. वहां के इंजीनियरों से तकनीकी जानकारी हासिल की है. इसके बाद इसे झारखंड में लागू करने का निर्णय लिया गया.
ठेकेदारों को दी जायेगी ट्रेनिंग : इंजीनियरों को वैकल्पिक सामग्रियों से सड़क बनाने की जानकारी दी गयी है. ठेकेदारों के लिए भी ट्रेनिंग कार्यक्रम होगा. उन्हें इसकी जानकारी देने के बाद इस पद्धति से सड़क बनायी जायेगी.
किन चीजों के इस्तेमाल से बननी है सड़क
इंजीनियरों ने बताया कि केवल प्लास्टिक के प्रयोग से ही सड़क का निर्माण नहीं कराना है, बल्कि टायर, ट्यूब के साथ ही स्टील-आयरन के टुकड़ों के इस्तेमाल से सड़क बनायी जानी है. सड़क में सिंगल यूज प्लास्टिक का भी इस्तेमाल करना है. इन सारी सामग्रियों के प्रयोग से सड़क बनाने की दिशा में जल्द ही कार्रवाई की जायेगी. योजनाअों का डीपीआर भी तैयार कराया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola