रांची : गणतंत्र दिवस के अवसर पर पिस्‍का मोड़ से मेन रोड तक फहराया जायेगा 2500 तिरंगा

Updated:
विज्ञापन

रांची : 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर पिस्का मोड़ से लेकर मेन रोड स्थित काली मंदिर तक 2500 राष्ट्रीय ध्वज 15 फीट के बांस एवं पाइप के सहारे एक साथ फहराया जायेगा. रविवार को पहाड़ी मंदिर यात्री सेड में राष्ट्रीय युवा शक्ति के अध्यक्ष उत्तम यादव की अध्यक्षता में एक बैठक में […]

विज्ञापन

रांची : 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर पिस्का मोड़ से लेकर मेन रोड स्थित काली मंदिर तक 2500 राष्ट्रीय ध्वज 15 फीट के बांस एवं पाइप के सहारे एक साथ फहराया जायेगा. रविवार को पहाड़ी मंदिर यात्री सेड में राष्ट्रीय युवा शक्ति के अध्यक्ष उत्तम यादव की अध्यक्षता में एक बैठक में यह निर्णय किया गया. बताया गया कि गणतंत्र दिवस के दिन होने वाले तिरंगा शोभायात्रा में इस वर्ष का ऐतिहासिक दृश्य होगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

बताया गया कि इस बार का तिरंगा शोभायात्रा यात्रा पूरे देश में ऐतिहासिक होगा. राष्ट्रीय युवा शक्ति के द्वारा इस वर्ष पिस्का मोड़ चौक से मेन रोड स्थित काली मंदिर तक 2500 (ढाई हजार) राष्ट्रीय ध्वज एक साथ, एक ही समय फहराया जाएगा एवं एक ही साथ राष्ट्रीय गान गाया जायेगा.

इसके साथ ही बैठक में सदस्‍यता अभियान शुरू करने का भी निर्णय किया गया. सदस्‍यता अभियान के लिए राष्ट्रीय युवा शक्ति के केंद्रीय महासचिव नितीन घोष को सदस्यता प्रभारी बनाया गया है. वह लोगों को अधिक से अधिक संख्या में जोड़ने जागरूकता अभियान चलायेंगे.

साथ ही संस्‍था देश में हो रहे बलात्कार की घटना के प्रति लोगों और समाज को जागरूक करने का अभियान चलायेगी. बैठक में मुख्य रूप से दिलीप गुप्ता, नंदकिशोर सिंह चंदेल, राजेश साहू, पिया वर्मन, जे पी यादव, कुमुद झा, बीरेंद्र गोप, नितिन घोष, अशोक श्रीवास्तव, राहुल गुप्ता, प्रभु लाल पटेल, मोनु विश्वकर्मा, अभिषेक बंटी यादव, विपिन, अनिता कुमारी, गुंजन गुप्ता, चंदा कुमारी, अर्चना प्रियदर्शी, अंकित साहू, अजीत गुप्ता, रंजन माथुर, अंकित साहा, पिंटू लाल, गौरव सोनी, राजू साहू, अवधेश साहू, अशोक वर्मा, उमेश कुमार, प्रीति गुप्ता, नितेश यादव, कन्हैया महतो, उदय यादव, परमानंद कुमार राय, अरविंद कुमार, रणधीर यादव, सरवन कुमार सोनी, अरविंद गुप्ता, विकास यादव रॉकी यादव सहित कई लोग मौजूद थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola