जेपीएससी : पांच से नौ जनवरी तक होगी एपीपी मुख्य परीक्षा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) द्वारा सहायक लोक अभियोजक (एपीपी) मुख्य परीक्षा पांच से नौ जनवरी तक होगी. प्रथम पाली में सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक अौर द्वितीय पाली में दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक परीक्षा होगी. आयोग ने स्पष्ट किया है कि एडमिट कार्ड डाक द्वारा नहीं […]
विज्ञापन
रांची : झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) द्वारा सहायक लोक अभियोजक (एपीपी) मुख्य परीक्षा पांच से नौ जनवरी तक होगी. प्रथम पाली में सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक अौर द्वितीय पाली में दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक परीक्षा होगी. आयोग ने स्पष्ट किया है कि एडमिट कार्ड डाक द्वारा नहीं भेजे जायेंगे. उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं.
जिन विद्यार्थियों का एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं होता है, वे चार जनवरी से पूर्व आयोग कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं. अगर किन्हीं के एडमिट कार्ड में त्रुटि आती है, तो वे भी चार जनवरी से पूर्व इसमें सुधार करा सकते हैं. परीक्षा केंद्र परिसर में मोबाइल फोन, इलेक्ट्राॅनिक्स गैजेट्स रखने की अनुमति नहीं होगी. राज्य में एपीपी के कुल 143 पदों पर नियुक्ति की जानी है. इनमें 73 पद अनारक्षित हैं. इसके अलावा 16 पद एससी, 42 पद एसटी, सात पद बीसी वन व पांच पद बीसी टू के हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










