रांची : भारत बचाओ दिवस के रूप में कांग्रेस मनायेगी स्थापना दिवस

Updated:
विज्ञापन

रांची : प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से 28 दिसंबर को पार्टी का 134वां स्थापना दिवस भारत बचाओ, संविधान बचाओ दिवस के रूप में मनाया जायेगा. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर स्थापना दिवस की थीम तय की गयी है. यह निर्णय शनिवार को कांग्रेस भवन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव की […]

विज्ञापन

रांची : प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से 28 दिसंबर को पार्टी का 134वां स्थापना दिवस भारत बचाओ, संविधान बचाओ दिवस के रूप में मनाया जायेगा. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर स्थापना दिवस की थीम तय की गयी है. यह निर्णय शनिवार को कांग्रेस भवन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया. डॉ उरांव ने कहा कि देश की ज्वलंत समस्याओं को लेकर मार्च पास्ट किया जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

पदयात्रा निकाल कर गिरती अर्थव्यवस्था, संविधान की रक्षा, बेरोजगारी, किसानों की समस्या से लोगों को अवगत कराया जायेगा. कांग्रेस मुख्यालय में 28 दिसंबर की सुबह 10.30 बजे झंडोतोलन होगा. 12ः15 बजे शहीद स्थल जिला स्कूल मैदान से रैली निकाली जायेगी, जो मोरहाबादी मैदान स्थित गांधी प्रतिमा तक जायेगी. यहां पर भारत बचाओ, संविधान बचाओ के तहत सभा का आयोजन किया जायेगा. बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, राजेश ठाकुर, मानस सिन्हा, संजय लाल पासवान, राणा संग्राम सिंह, अनादि ब्रह्म, रोशन लाल भाटिया, रमा खलखो आदि थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola