रांची : कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिया प्रशिक्षण

Updated at : 20 Dec 2019 8:15 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिया प्रशिक्षण

रांची : प्रदेश कांग्रेस की ओर से गुरुवार को कांग्रेस भवन में मतगणना प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसमें प्रत्याशियों व मतगणना स्थल पर रहनेवाले कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया. कहा गया कि एक राउंड की गिनती पूरी होने के बाद ही दूसरे राउंड की गिनती प्रारंभ करानी है. पार्टी की ओर से सभी […]

विज्ञापन
रांची : प्रदेश कांग्रेस की ओर से गुरुवार को कांग्रेस भवन में मतगणना प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसमें प्रत्याशियों व मतगणना स्थल पर रहनेवाले कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया. कहा गया कि एक राउंड की गिनती पूरी होने के बाद ही दूसरे राउंड की गिनती प्रारंभ करानी है. पार्टी की ओर से सभी बिंदुओं पर कार्यकर्ताओं को एक लिखित रूप से गाइडलाइन दी गयी. कहा गया कि किसी भी तरह की गड़बड़ी की सूचना रांची स्थित कंट्रोल रूम में दी जाये.
बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव, कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, प्रवक्ता आलोक दुबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव, राकेश किरण महतो, विधायक देवेंद्र सिंह उर्फ बिट्टू सिंह, केपी यादव, सरदार बलदेव सिंह, भूषण बाड़ा, त्रिशानु राय, सन्नी टोप्पो, आरसी प्रसाद मेहता, माधो कच्छप, मोहित नाथ शाहदेव, राजेंद्र महतो, बाल गोविंद राम समेत कई मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola