रांची : बीएसएनएल का केबल कटा, 400 टेलीफोन ठप
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
बीएसएनएल कार्यालय का नंबर भी ठप बैंक शाखाओं में भी कामकाज प्रभावित रांची : कोतवाली थाना के सामने से लेकर शहीद चौक तक केबल कटने से बीएसएनएल के लगभग 400 ग्राहकों की टेलीफोन सेवा ठप हो गयी है. 800-800 पेयर का केबल कटा है. इस कारण लैंडलाइन, ब्रॉडबैंड व लीज लाइन सर्किट सेवा प्रभावित हो […]
विज्ञापन
बीएसएनएल कार्यालय का नंबर भी ठप
बैंक शाखाओं में भी कामकाज प्रभावित
रांची : कोतवाली थाना के सामने से लेकर शहीद चौक तक केबल कटने से बीएसएनएल के लगभग 400 ग्राहकों की टेलीफोन सेवा ठप हो गयी है. 800-800 पेयर का केबल कटा है. इस कारण लैंडलाइन, ब्रॉडबैंड व लीज लाइन सर्किट सेवा प्रभावित हो गयी है. इससे आसपास की बैंक शाखाओं में भी काम प्रभावित हो रहा है. स्थिति यह है कि शहीद चौक स्थित खुद बीएसएनएल कार्यालय का टेलीफोन भी ठप हो गया है.
मंगलवार को कंपनी के जीएम अरबिंद प्रसाद खुद स्थल पर पहुंचे और अधिकारियों को केबल को जल्द दुरुस्त करने का निर्देश दिया.
शिकायत के बाद भी कोई सुधार नहीं : बीएसएनएल के अधिकारियों का कहना है कि रांची नगर निगम द्वारा नाली निर्माण के दौरान बार-बार केबल कट जा रहा है.
अभी कुछ दिन पहले ही जैन मंदिर के सामने बीएसएनएल का लगभग 4000 पेयर का केबल कट गया था. इस कारण सेवा बुरी तरह से प्रभावित हुई थी. अरबिंद प्रसाद ने कहा कि नाली निर्माण के दौरान जगह-जगह केबल डैमेज हो रहा है. बार-बार आग्रह किया जा रहा है कि खुदाई के दौरान ध्यान दें. फिर भी लापरवाही बरती जा रही है. अभी कनेक्शन ठीक होने में कम से कम तीन से चार दिन लगेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन