ePaper

रांची : लंका कॉलोनी, लटमा रोड में फंदे से लटके दो युवक

Updated at : 18 Dec 2019 9:38 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : लंका कॉलोनी, लटमा रोड में फंदे से लटके दो युवक

रांची : जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के अलग-अलग इलाके में मंगलवार को 27 वर्षीय दीपक और 22 वर्षीय आशीष कुमार ने आत्महत्या कर ली. सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पहली घटना सेक्टर दो लंका कॉलोनी की है. जहां किराये के मकान में रहनेवाले दीपक ने फांसी लगाकर […]

विज्ञापन
रांची : जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के अलग-अलग इलाके में मंगलवार को 27 वर्षीय दीपक और 22 वर्षीय आशीष कुमार ने आत्महत्या कर ली. सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पहली घटना सेक्टर दो लंका कॉलोनी की है. जहां किराये के मकान में रहनेवाले दीपक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.
वह मूल रूप से हजारीबाग का था. वह इलाके में चाय की दुकान चलाता था. जब वह मंगलवार को कमरे से काफी देर तक बाहर नहीं निकला, तब लोगों को अनहोनी की आशंका हुई. बाद में लोगों ने दरवाजा तोड़कर देखा तो वह फंदे से लटका मिला. लोगों के सहयोग से शव को उतारा गया. दूसरी घटना लटमा रोड शिव नगर की है. आशीष की मां काम करने गयी थी, जबकि वह काम से लौट चुका था. आशीष की मौत की जानकारी उसकी मां को तब मिली, जब वह काम कर लौटी.
मां के चिल्लाने पर भी जब उसने आवाज नहीं दी, तब खिड़की से झांकने पर देखा कि बेटा फंदे से लटका हुआ है. सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची. पुलिस के अनुसार दीपक और आशीष के बारे में लोगों से पूछताछ की गयी, लेकिन आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पायी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola