झारखंड हाइकोर्ट के जस्टिस राजेश, अनुभा व कैलाश स्थायी जज

Updated:
विज्ञापन

रांची : झारखंड हाइकोर्ट के जस्टिस राजेश कुमार, जस्टिस अनुभा रावत चौधरी व जस्टिस कैलाश प्रसाद देव को स्थायी न्यायाधीश बनाने की अधिसूचना जारी कर दी गयी है. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अनुमति मिलने के बाद विधि व न्याय मंत्रालय के संयुक्त सचिव राजींदर कश्यप के हस्ताक्षर से अधिसूचना जारी की गयी है. राष्ट्रपति द्वारा […]

विज्ञापन
रांची : झारखंड हाइकोर्ट के जस्टिस राजेश कुमार, जस्टिस अनुभा रावत चौधरी व जस्टिस कैलाश प्रसाद देव को स्थायी न्यायाधीश बनाने की अधिसूचना जारी कर दी गयी है. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अनुमति मिलने के बाद विधि व न्याय मंत्रालय के संयुक्त सचिव राजींदर कश्यप के हस्ताक्षर से अधिसूचना जारी की गयी है.
राष्ट्रपति द्वारा नियुक्ति वारंट जारी कर दिया गया है. वारंट राजभवन पहुंचने के बाद न्यायाधीशों के शपथ ग्रहण की तिथि राज्यपाल द्वारा तय की जायेगी. इससे पूर्व सुप्रीम कोर्ट की कॉलेजियम ने झारखंड हाइकोर्ट के उक्त न्यायाधीशों को स्थायी न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की थी. उल्लेखनीय है कि झारखंड हाइकोर्ट में वर्तमान में चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन सहित हाइकोर्ट में 19 न्यायाधीश कार्यरत हैं. हाइकोर्ट में न्यायाधीशों का कुल 25 पद स्वीकृत हैं.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola