ePaper

रांची : गोपाल प्रसाद सहित तीन की एबीपी खारिज

Updated at : 06 Dec 2019 9:38 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : गोपाल प्रसाद सहित तीन की एबीपी खारिज

जेपीएससी लेक्चरर नियुक्ति घोटाला मामला रांची : सीबीआइ के विशेष जज एके मिश्रा की अदालत ने गुरुवार को लेक्चरर नियुक्ति घोटाला के आरोपी जेपीएससी के तत्कालीन अध्यक्ष गोपाल प्रसाद, लेक्चरर अंजू पुष्पा बा और दशरथ प्रसाद अग्रवाल की अग्रिम जमानत याचिका (एबीपी) खारिज कर दी. इस मामले में सीबीआइ ने जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष दिलीप […]

विज्ञापन
जेपीएससी लेक्चरर नियुक्ति घोटाला मामला
रांची : सीबीआइ के विशेष जज एके मिश्रा की अदालत ने गुरुवार को लेक्चरर नियुक्ति घोटाला के आरोपी जेपीएससी के तत्कालीन अध्यक्ष गोपाल प्रसाद, लेक्चरर अंजू पुष्पा बा और दशरथ प्रसाद अग्रवाल की अग्रिम जमानत याचिका (एबीपी) खारिज कर दी.
इस मामले में सीबीआइ ने जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष दिलीप प्रसाद, तत्कालीन सदस्य राधा गोविंद नागेश, गोपाल प्रसाद सिंह, शांति देवी, तत्कालीन परीक्षा नियंत्रक एलिस उषा रानी सिंह, धीरज कुमार समेत 69 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है. इसमें 63 लेक्चरर भी शामिल हैं.
2008 में हुआ था लेक्चरर नियुक्ति घोटाला : जेपीएससी लेक्चरर नियुक्ति घोटाला 2008 में हुआ था़ जेपीएससी ने 745 लेक्चरर के लिए जेट परीक्षा आयोजित की थी़ इसमें बड़े पैमाने पर पैरवी हुई थी़ कॉपी पर ओवर राइट कर अंक बढ़ाये गये थे़ मामले की गंभीरता को देखते हुए 2013 में घोटाले की जांच सीबीआइ को सौंप दी गई़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola