रांची : बस स्टैंड के पीछे हाथ धो कर पड़ी है ट्रैफिक पुलिस : यूसुफ खान
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : खादगढ़ा बस स्टैंड के ठेकेदार यूसुफ खान ने बस स्टैंड का संचालन करने से इनकार कर दिया है. ठेका सरेंडर करने का पत्र उन्होंने नगर निगम को सौंप दिया है. गुरुवार को पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले दो माह से ट्रैफिक पुलिस हाथ धो कर बस टर्मिनल के पीछे […]
विज्ञापन
रांची : खादगढ़ा बस स्टैंड के ठेकेदार यूसुफ खान ने बस स्टैंड का संचालन करने से इनकार कर दिया है. ठेका सरेंडर करने का पत्र उन्होंने नगर निगम को सौंप दिया है. गुरुवार को पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले दो माह से ट्रैफिक पुलिस हाथ धो कर बस टर्मिनल के पीछे पड़ी है. वर्षों से बस टर्मिनल का संचालन हो रहा है.
टर्मिनल के दोनों तरफ टोल टोकन जांच करने और वहां से गुजरने वाले ऑटो से टोल टैक्स की वसूली होती आ रही है, लेकिन ट्रैफिक एसपी के निर्देश पर कलेक्शन करने वाले चार लड़कों को उठाकर जेल भेज दिया गया है. उन्होंने कहा कि कांटाटोली चौक के पास पांच स्थान पर अवैध पार्किंग स्थल बनाकर ट्रैफिक पुलिस के जवान ही वसूली करा रहे हैं. प्रत्येक ऑटो और बस से वसूली हो रही है, लेकिन कोई बोलनेवाला नहीं है. उन्होंने कहा कि बस टर्मिनल का ठेका करीब 2.50 करोड़ रुपये में लिया है. इसलिए टोकन काटने का अधिकार मिला, लेकिन ट्रैफिक पुलिस मानसिक रूप से परेशान कर रही है. इसलिए स्टैंड सरेंडर करने का पत्र निगम को दिया है. अब इस मामले को लेकर कोर्ट जायेंगे, ताकि न्याय मिल सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन