रांची : गुमला की विनीता विद्यार्थी परिषद की राष्ट्रीय मंत्री बनीं
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय कार्यसमिति में झारखंड से 11 प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है. झारखंड के प्रतिनिधियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गयी है. गुमला की विनीता उरांव को परिषद का राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया है. याज्ञवल्क्य शुक्ल को राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य के साथ-साथ फिर से झारखंड का प्रदेश संगठन […]
विज्ञापन
रांची : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय कार्यसमिति में झारखंड से 11 प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है. झारखंड के प्रतिनिधियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गयी है. गुमला की विनीता उरांव को परिषद का राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया है.
याज्ञवल्क्य शुक्ल को राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य के साथ-साथ फिर से झारखंड का प्रदेश संगठन मंत्री बनाया गया. दीपेश कुमार को राष्ट्रीय सह सोशल मीडिया प्रमुख बनाया गया है. विद्यार्थी परिषद के झारखंड के प्रांत प्रमुख डॉ श्रवण कुमार सिंह को राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है. इसके अलावा डॉ पंकज कुमार, बबन बैठा, राजीव रंजन, संजय मेहता, शैलेंद्र गगरई, विनीत पांडेय व दिव्या पाठक को राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन