नोनीहाट : दुमका में ग्राहक सेवा केंद्र से एक लाख रुपये की लूट
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Nov 2019 9:26 AM (IST)
विज्ञापन

नोनीहाट : रामगढ़ थाना क्षेत्र की अमरपुर पंचायत के गोजंबा स्थित भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र में सोमवार की दोपहर 11 बज कर 50 मिनट पर तीन लुटेरे करीब एक लाख रुपये लूट कर भाग गये. मिली जानकारी के अनुसार सफेद रंग की अपाची बाइक में तीनों युवक ग्राहक सेवा केंद्र पहुंचे. संचालक […]
विज्ञापन
नोनीहाट : रामगढ़ थाना क्षेत्र की अमरपुर पंचायत के गोजंबा स्थित भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र में सोमवार की दोपहर 11 बज कर 50 मिनट पर तीन लुटेरे करीब एक लाख रुपये लूट कर भाग गये. मिली जानकारी के अनुसार सफेद रंग की अपाची बाइक में तीनों युवक ग्राहक सेवा केंद्र पहुंचे.
संचालक के समक्ष ग्राहक के तौर पर खुद को पेश किया. बात करते-करते केंद्र के सहायक बीरबल मांझी के पास जा पहुंचे. रिवाॅल्वर के बट से उसके सिर पर वार कर दिया. इससे उन्हें हल्की चोट आयी. लुटेरे करीब एक लाख रुपये से भरा बैग लेकर भाग गये. घटना को अंजाम देने वक्त 10 से 15 ग्राहक भी मौजूद थे. लुटेरे नोनीहाट की ओर भाग गये, ऐसा बताया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










