झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 : आजसू ने रांची से वर्षा गाड़ी को उतारा

रांची : आजसू की ओर से गुरुवार को प्रत्याशियों की पांचवी सूची जारी की गयी. इसमें चार प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा गया है. रांची विधानसभा सीट से हाल ही में झामुमो छोड़ कर आजसू का दामन थामने वाली वर्षा गाड़ी को उम्मीदवार बनाया गया है. केंद्रीय प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत ने बताया कि […]
रांची : आजसू की ओर से गुरुवार को प्रत्याशियों की पांचवी सूची जारी की गयी. इसमें चार प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा गया है. रांची विधानसभा सीट से हाल ही में झामुमो छोड़ कर आजसू का दामन थामने वाली वर्षा गाड़ी को उम्मीदवार बनाया गया है.
केंद्रीय प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत ने बताया कि अब तक पार्टी की ओर से 35 उम्मीदवारों की सूची जारी की गयी है. पहले चरण के चुनाव में पार्टी ने 10 सीटों पर उम्मीदवार नहीं उतारे. इसी प्रकार दूसरे चरण के चुनाव में आठ व तीसरे चरण की तीन सीटों पर प्रत्याशी नहीं उतारा गया है. पार्टी की ओर से जल्द ही छठी सूची जारी की जायेगी.
प्रत्याशी सीट
वर्षा गाड़ी रांची
माधव चंद महतो नाला
गंगा नारायण राय मधुपुर
अवधेश कुमार झरिया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




