झारखंड विस चुनाव 2019 : छह महिला विधायक फिर से मैदान में, भाजपा व झामुमो ने तीन-तीन महिला विधायकों पर जताया भरोसा

Updated:
विज्ञापन

रांची : आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की ओर से करीब-करीब हर सीट पर प्रत्याशियों की घोषणा की जा चुकी है. हालांकि भाजपा ने 79 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी. वहीं पार्टी हुसैनाबाद सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी विनोद सिंह का समर्थन किया जा रहा है. सिल्ली विधानसभा सीट पर भाजपा […]

विज्ञापन

रांची : आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की ओर से करीब-करीब हर सीट पर प्रत्याशियों की घोषणा की जा चुकी है. हालांकि भाजपा ने 79 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

वहीं पार्टी हुसैनाबाद सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी विनोद सिंह का समर्थन किया जा रहा है. सिल्ली विधानसभा सीट पर भाजपा ने प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है. इस सीट पर आजसू के सुदेश कुमार महतो चुनाव लड़ रहे हैं.

राजद को छोड़ कर सभी प्रमुख दलों ने इस बार आधी अाबादी (महिला) को प्रत्याशी बनाया है. एक बार फिर से छह महिला विधायक चुनाव मैदान में हैं. भाजपा की ओर से सात महिलाओं को चुनाव मैदान में उतारा गया है. इसमें तीन विधायक फिर से लड़ रही हैं. इसमें मंत्री लुईस मरांडी, नीरा यादव व मेनका सरदार शामिल हैं. झरिया से संजीव सिंह की पत्नी रागिनी सिंह को चुनाव मैदान में उतारा गया है. वहीं झामुमो की ओर से अब तक जारी की गयी 28 प्रत्याशियों की सूची में पांच महिलाओं को स्थान दिया गया है.

इसमें तीन महिला विधायक फिर से चुनाव मैदान में है. इसमें जोबा मांझी, बबिता महतो और सीमा महतो शामिल हैं. झाविमो ने अब तक सबसे अधिक नौ महिलाओं पर भरोसा जताया है. कांग्रेस और आजसू ने पांच-पांच महिलाओं को चुनाव मैदान में उतारा है. जदयू ने अब तक तीन महिलाओं को टिकट दिया है. इसमें पूर्व मंत्री सुधा चौधरी शामिल हैं.

झाविमो ने सबसे अधिक नौ महिला प्रत्याशी उतारे, राजद ने एक भी नहीं

भाजपा की प्रत्याशी

प्रत्याशी सीट

लुईस मरांडी जामताड़ा

नीरा यादव कोडरमा

मेनका सरदार पोटका

रागिनी सिंह झरिया

पुष्पा देवी छतरपुर

अर्पणा सेनगुप्ता निरसा

रीता देवी मुंडा तमाड़

झामुमो की प्रत्याशी

प्रत्याशी सीट

जोबा मांझी मनोहरपुर

बबिता देवी गोमिया

सबिता महतो ईचागढ़

सीमा महतो सिल्ली

महुआ माजी रांची

कांग्रेस की प्रत्याशी

प्रत्याशी सीट

दीपिका पांडेय सिंह महगामा

अंबिका प्रसाद साहू बड़कागांव

डॉ मंजु कुमारी जमुआ

पूर्णिमा नीरज सिंह झरिया

ममता देवी रामगढ़

आजसू की प्रत्याशी

प्रत्याशी सीट

हेमलता उरांव मांडर

बुलू रानी सिंह पोटका

सुनीता चौधरी रामगढ़

नीरू शांति भगत लोहरदगा

शालिनी गुप्ता कोडरमा

झाविमो की प्रत्याशी

प्रत्याशी सीट

दयामनी बारला खूंटी

डॉ सुनीता घाटशिला

चांदमुनी बलमुचु चाईबासा

सुशीला टोप्पो मनोहरपुर

शोभा यादव हटिया

रजनी कौर बगोदर

अंजुला मुर्मू दुमका

फुल कुमारी गोड्डा

अंजु सिंह विश्रामपुर

जदयू की प्रत्याशी

सुधा चौधरी (छतरपुर), कृपालता सिंह (बिशुनपुर)

और शकुंतला जायसवाल (भवनाथपुर)

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola