झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 : रामटहल चौधरी से मिले सुदेश और चंद्रप्रकाश, तीन घंटे तक चली राजनीतिक हालात पर गुफ्तगू
Updated at : 18 Nov 2019 6:35 AM (IST)
विज्ञापन

ओरमांझी : आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो व गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी रविवार को पूर्व सांसद रामटहल चौधरी से आशीर्वाद लेने उनके ओरमांझी स्थित आवास पर सुबह 10 बजे पहुंचे. करीब तीन घंटे तक चली इस शिष्टाचार मुलाकात में नेताअों ने झारखंड की वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की. केंद्र व राज्य सरकार के क्रियाकलापों पर […]
विज्ञापन
ओरमांझी : आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो व गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी रविवार को पूर्व सांसद रामटहल चौधरी से आशीर्वाद लेने उनके ओरमांझी स्थित आवास पर सुबह 10 बजे पहुंचे. करीब तीन घंटे तक चली इस शिष्टाचार मुलाकात में नेताअों ने झारखंड की वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की.
केंद्र व राज्य सरकार के क्रियाकलापों पर चिंता व्यक्त करते हुए बेहतर झारखंड के लिए आगे की रणनीति पर विचार-विमर्श किया. इस दौरान गोमिया विधानसभा से आजसू प्रत्याशी डॉ लंबोदर महतो, समाजसेवी रणधीर कुमार चौधरी, रामधन बेदिया, ज्योति कुमार चौधरी, डॉ रुद्र नारायण महतो, मुखिया मनेश महतो, प्यारे लाल महतो, अनिल महतो व दिगंबर महतो आदि उपस्थित थे.
रांची : बिरसा मुंडा की प्रतिमा के लिए जमीन देनेवाले को बनाया प्रत्याशी
रांची : आजसू ने तमाड़ से राम दुर्लभ सिंह मुंडा काे प्रत्याशी बनाया है़ आजसू से प्रत्याशी बने श्री मुंडा ने बुंडू के पास तैयार हो रहे भगवान बिरसा की आदमकद प्रतिमा के लिए दान में जमीन दी है़ यहां भगवान बिरसा मुंडा की विशाल प्रतिमा तैयार होगी़ इसके साथ पार्क भी होगा़ भगवान बिरसा मुंडा के नाम से बन रहे स्टैचू ऑफ उलगुलान बनाने की पहल आजसू नेता सुदेश महताे ने की है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




