रांची :एक ही कैमरे से स्पीड और साउंड पॉल्यूशन होगा कैद
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : राजधानी में ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के साथ ही ध्वनि प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए कवायद शुरू हो गयी है. इस कड़ी में गुरुवार को रांची रेंज के डीआइजी एवी होमकर और ट्रैफिक एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग की मौजूदगी में खेलगांव थाना के समीप स्टेट हाइवे पर स्पीड गन कैमरे का […]
विज्ञापन
रांची : राजधानी में ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के साथ ही ध्वनि प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए कवायद शुरू हो गयी है. इस कड़ी में गुरुवार को रांची रेंज के डीआइजी एवी होमकर और ट्रैफिक एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग की मौजूदगी में खेलगांव थाना के समीप स्टेट हाइवे पर स्पीड गन कैमरे का ट्रायल किया गया. इस वजह से कुछ देर तक यातायात भी प्रभावित हुई. कैमरे में डेसिबल मीटर भी लगा हुआ है.
इसके जरिये गाड़ियों की स्पीड के साथ ध्वनि प्रदूषण पर भी नजर रखी जायेगी. इससे वैसे लोगों की परेशानी बढ़ेगी, जो तय मापदंड से ज्यादा स्पीड में वाहन चलाते है. इसके साथ ही वैसे लोग भी जो साइलेंसर चेंज कर तेज आवाज में वाहनों को चलाते हैं. ऐसे लोगों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की जायेगी. ट्रायल के दौरान स्पीड गन सप्लाई करनेवाली कंपनी के कर्मियों के अलावा पुलिस के विशेषज्ञ भी मौजूद थे.
ट्रायल के दौरान देखा गया कि कैमरा वाहनों की स्पीड के साथ, नंबर प्लेट और साउंड को रिकाॅर्ड करता है कि नहीं. पाया गया कि सॉफ्टवेयर में कुछ सुधार की जरूरत है. सुधार के बाद फिर से स्पीड गन कैमरे का ट्रायल होगा. रांची पुलिस ने छह से सात स्पीड गन देने की मांग पुलिस मुख्यालय से की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










