एचइसी का स्थापना दिवस आज, पहली बार निकलेगी झांकी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Nov 2019 6:23 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : एचइसी का 61वां स्थापना दिवस शुक्रवार को मनाया जायेगा. इस मौके पर कई कार्यक्रम होंगे. एचइसी ने देश हित में कई उपकरण बना कर अपनी उपयोगिता साबित की है. एचइसी ने स्टील, कोयला, डिफेंस, ऊर्जा, इसरो के लिए कई महत्वपूर्ण उपकरण का निर्माण किया है. यही करण है कि आज भी एचइसी द्वारा […]
विज्ञापन
रांची : एचइसी का 61वां स्थापना दिवस शुक्रवार को मनाया जायेगा. इस मौके पर कई कार्यक्रम होंगे. एचइसी ने देश हित में कई उपकरण बना कर अपनी उपयोगिता साबित की है. एचइसी ने स्टील, कोयला, डिफेंस, ऊर्जा, इसरो के लिए कई महत्वपूर्ण उपकरण का निर्माण किया है. यही करण है कि आज भी एचइसी द्वारा बनाये गये उपकरण की डिमांड बाजार में अधिक है. एचइसी के कंपनी सचिव अभय कंठ ने बताया कि स्थापना दिवस कार्यक्रम का शीर्षक मार्च टूवर्डस नेशन बिल्डिंग दिया गया है. सुबह 8.30 बजे एचइसी के कर्मी चेकपोस्ट के पास एकत्रित होंगे व सीएमडी डॉ नलीन सिंघल मार्च को झंडी दिखा कर रवाना करेंगे.
इस वर्ष एचइसी के इतिहास में पहली बार एफएफपी, एचएमबीपी व एचएमटीपी प्लांट के कर्मियों द्वारा एचइसी द्वारा बनाये गये उपकरणों को झांकी के माध्यम से प्रस्तुत किय जायेगा. मार्च नेहरू पार्क में सभा में तब्दील हो जायेगा. वहां एचइसी के कर्मचारियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा. वहीं उत्कृष्ट कार्य करने वाले पूर्व कर्मियों को सम्मानित किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




