झापा ने जारी की प्रत्याशियों की पहली सूची, एनोस एक्का की बेटी आइरिन कोलेबिरा से चुनाव मैदान में

Updated:
विज्ञापन

रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एनोस एक्का की पार्टी झारखंड पार्टी ने आज अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की. पहली सूची में नौ प्रत्याशियों का नाम जारी किया गया है. पार्टी अध्यक्ष एनोस एक्का की बेटी आइरिन एक्का कोलेबिरा से चुनाव लड़ेंगी. सिमडेगा से पार्टी ने रेजी डुंगडुंग को टिकट दिया है. […]

विज्ञापन

रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एनोस एक्का की पार्टी झारखंड पार्टी ने आज अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की. पहली सूची में नौ प्रत्याशियों का नाम जारी किया गया है. पार्टी अध्यक्ष एनोस एक्का की बेटी आइरिन एक्का कोलेबिरा से चुनाव लड़ेंगी. सिमडेगा से पार्टी ने रेजी डुंगडुंग को टिकट दिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन
तोरपा से सुभाष कोनगाड़ी, गुमला से सरोज लकड़ा,खरसावां से जींगी हेमरोम, चक्रधरपुर से सुखदेव हेम्ब्रोम, खिजरी से सुनील केरकेट्टा, तमाड़ से प्रकाश चंद्र उरांव और खूंटी से राम सूर्या मुंडा पार्टी प्रत्याशी होंगे.

गौरतलब है कि झापा के टिकट पर तमाड़ से चुनाव जीत चुके राजा पीटर जो अभी जेल में हैं, वे भी अपना नामांकन दाखिल करेंगे, चूंकि इस बार प्रत्याशियों की सूची में उनका नाम नहीं है, इसलिए संभवत: वे निर्दलीय ही नामांकन करेंगे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola