ददई के बेटे अजय दुबे की हार्ट अटैक से मौत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : विश्रामपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे के पुत्र अजय दुबे (48) का सोमवार की दोपहर 1.25 बजे निधन हो गया. उन्हें दिल का दौरा पड़ने के बाद नौ नवंबर की रात 8:55 बजे मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इमरजेंसी के डॉक्टरों ने हार्ट अटैक की […]
विज्ञापन
रांची : विश्रामपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे के पुत्र अजय दुबे (48) का सोमवार की दोपहर 1.25 बजे निधन हो गया. उन्हें दिल का दौरा पड़ने के बाद नौ नवंबर की रात 8:55 बजे मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इमरजेंसी के डॉक्टरों ने हार्ट अटैक की पुष्टि करते हुए अजय दुबे को आइसीयू में शिफ्ट किया.
गंभीर स्थिति देखते हुए उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया. सोमवार को उनकी स्थिति बिगड़ गयी. डॉ विजय मिश्रा ने बताया कि इलाज के दौरान दो बार हार्ट अटैक हुआ, जिससे उनकी स्थिति और गंभीर हो गयी थी.
इसके बाद उनकी मौत हो गयी. परिजन उनका शव बरियातू स्थित आवास ले गये. मंगलवार को कांडी प्रखंड स्थित उनके पैतृक गांव चोका में अंतिम संस्कार किया जायेगा.
वर्ष 2014 में विश्रामपुर से लड़े थे चुनाव
स्वर्गीय अजय दुबे वर्ष 2014 में कांग्रेस के टिकट से विश्रामपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़े थे. वे रामचंद्र चंद्रवंशी से चुनाव हार गये थे. इस बार भी वे इस सीट से कांग्रेस के दावेदार थे. पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं देकर उनके पिता को प्रत्याशी बनाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन