सोशल मीडिया में प्रचार का आरोप लगाया
Updated at : 10 Nov 2019 1:55 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : झामुमो के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र भेजकर भाजपा पर सोशल मीडिया पर बिना अनुमति के विज्ञापन प्रचारित कराने की शिकायत की है. उन्होंने लिखा है कि दुष्प्रचार अभियान चलाने की मानसिकता पर रोक लगाने के लिए मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मॉनीटरिंग कमेटी गठित करने की बाध्यता सुनिश्चित की गयी […]
विज्ञापन
रांची : झामुमो के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र भेजकर भाजपा पर सोशल मीडिया पर बिना अनुमति के विज्ञापन प्रचारित कराने की शिकायत की है. उन्होंने लिखा है कि दुष्प्रचार अभियान चलाने की मानसिकता पर रोक लगाने के लिए मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मॉनीटरिंग कमेटी गठित करने की बाध्यता सुनिश्चित की गयी है.
झारखंड में प्रथम चरण के प्रचार का प्रारंभ 17 नवंबर से होना है. 17 नवंबर के पूर्व किसी भी प्रकार से प्रचार अभियान संचालित करना जैसे प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रोनिक मीडिया एवं सोशल मीडिया प्लेटफार्म का उपयोग न केवल वर्जित है वरन प्रत्यक्ष रूप से आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन भी है.
श्री भट्टाचार्य ने शिकायत की है कि सोशल मीडिया पर घर-घर रघुवर अभियान चलाया जा रहा है. इसके एवज में कई लाख रुपये अज्ञात नाम से डाला गया है. इस अभियान का अनुमति किसी भी स्तर पर एमसीएमसी से नहीं ली गयी है. उन्होंने चुनाव आयोग से आग्रह किया है कि फेसबुक के एकाउंट घर-घर रघुवर पेज की गहन जांच कर उचित आपराधिक कानून के तहत मुकदमा दर्ज किया जाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




