पिस्कानगड़ी : युवक की मौत, बेसहारा हुआ परिवार

Updated at : 06 Nov 2019 9:15 AM (IST)
विज्ञापन
पिस्कानगड़ी : युवक की मौत, बेसहारा हुआ परिवार

लोटरदाग जंगल में धक्का मारकर वाहन मौके से फरार घर का इकलौता कमाऊ सदस्य था अकला नायक पत्तल व दोना बेचकर परिवार का पेट पालता था पिस्कानगड़ी : नगड़ी थाना क्षेत्र के साहेर-खूंटा मार्ग स्थित लोटरदाग जंगल से पुलिस ने देवरी निवासी अकला नायक (45) का शव बरामद किया. उसकी मौत वाहन के धक्के से […]

विज्ञापन
लोटरदाग जंगल में धक्का मारकर वाहन मौके से फरार
घर का इकलौता कमाऊ सदस्य था अकला नायक
पत्तल व दोना बेचकर परिवार का पेट पालता था
पिस्कानगड़ी : नगड़ी थाना क्षेत्र के साहेर-खूंटा मार्ग स्थित लोटरदाग जंगल से पुलिस ने देवरी निवासी अकला नायक (45) का शव बरामद किया. उसकी मौत वाहन के धक्के से हुई थी. बताया जा रहा है कि अकला नायक काफी देर तक घायल अवस्था में पड़ा रहा, जिसके कारण उसकी मौत हो गयी. ग्रामीणों की सूचना पर परिजन व पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे. पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा गया.
अकला नायक जंगल से पत्ता लाकर पत्तल व दोना बनाकर बेचता था, जिससे उसके परिवार का भरण-पोषण होता था. अब घर के एकमात्र कमाऊ सदस्य की अचानक मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. घटना की सूचना पर मुखिया प्रतिनिधि, उप मुखिया तथा पंसस समेत सामाजिक कार्यकर्ता मृतक के घर पहुंचे. हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola