रांची : रिम्स के डॉक्टरों पर नजर रखेगी विजिलेंस यूनिट
Updated at : 06 Nov 2019 6:42 AM (IST)
विज्ञापन

हाइकोर्ट ने विशेष विजिलेंस यूनिट बनाने का दिया निर्देश रांची : रिम्स के डॉक्टरों की निजी प्रैक्टिस पर अब विशेष विजिलेंस यूनिट नजर रखेगी. मंगलवार को झारखंड हाइकोर्ट ने सरकार को चार सप्ताह में विशेष विजिलेंस यूनिट बनाने का निर्देश दिया. शनिचर उरांव की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस एस प्रसाद […]
विज्ञापन
हाइकोर्ट ने विशेष विजिलेंस यूनिट बनाने का दिया निर्देश
रांची : रिम्स के डॉक्टरों की निजी प्रैक्टिस पर अब विशेष विजिलेंस यूनिट नजर रखेगी. मंगलवार को झारखंड हाइकोर्ट ने सरकार को चार सप्ताह में विशेष विजिलेंस यूनिट बनाने का निर्देश दिया.
शनिचर उरांव की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस एस प्रसाद की अदालत ने यह निर्देश दिया है. अदालत ने कहा कि रिम्स के डॉक्टरों का निजी प्रैक्टिस करना गंभीर मामला है. डॉक्टर बाकायदा इसके लिए एनपीए लेते हैं.
इसके बाद भी निजी प्रैक्टिस करते हैं. इसको हर हाल में रोकना होगा. सुनवाई के दौरान रिम्स के निदेशक डॉ दिनेश कुमार सिंह भी अदालत में मौजूद थे. कोर्ट ने निदेशक से कहा कि सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे के दौरान ड्यूटी से अनुपस्थित रहनेवाले डॉक्टरों पर आप कार्रवाई करने के लिए स्वतंत्र हैं.
वहीं, रिम्स निदेशक ने भी माना कि रिम्स के कई डॉक्टर निजी प्रैक्टिस करते हैं. अस्पताल प्रबंधन के पास इस पर रोक लगाने की कोई प्रणाली नहीं है. उनकी ओर से इसके लिए सरकार से मदद मांगी गयी है. बताया गया कि लखनऊ के केजीएमयू की तर्ज पर दो साल के लिए विशेष विजिलेंस यूनिट बनायी जाये, जो स्वतंत्र रूप से निजी प्रैक्टिस करनेवालों पर नजर रखे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




