रांची : धमकी देने का आरोप लगा राजद नेता ने की शिकायत
Updated at : 05 Nov 2019 9:27 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : राजद के प्रदेश महासचिव लव कुमार मेहता ने जान मारने व चुनाव नहीं लड़ने देने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पूर्व विधायक संजय यादव के खिलाफ अरगोड़ा थाना में शिकायत की है़ कहा है कि वह रविवार की रात 9:48 बजे कडरू डीएवी कपिलदेव स्कूल के समीप स्थित उनके मित्र सुनील […]
विज्ञापन
रांची : राजद के प्रदेश महासचिव लव कुमार मेहता ने जान मारने व चुनाव नहीं लड़ने देने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पूर्व विधायक संजय यादव के खिलाफ अरगोड़ा थाना में शिकायत की है़
कहा है कि वह रविवार की रात 9:48 बजे कडरू डीएवी कपिलदेव स्कूल के समीप स्थित उनके मित्र सुनील कुमार के आवास पर थे, उसी वक्त उन्हें उनके नंबर 9470302800 पर 79828014480 पर धमकी भरा फोन आया था. फोन करनेवाला जान मारने की धमकी देने के साथ ही गाली दे रहा था. लव मेहता ने आशंका जतायी है कि धमकी देनेवाले द्वारा उनकी हत्या भी करायी जा सकती है. इसलिए पुलिस उन्हें सुरक्षा दे. यह भी कहा है कि पहले भी इन्हें पूर्व विधायक संजय यादव द्वारा चेतावनी दी गयी थी कि वे टिकट की दावेदारी नहीं करें.
इधर, जिस नंबर से धमकी दिये जाने की बात सामने आयी है, उस नंबर पर बात की गयी, तो वह पलामू युवा राजद के उपाध्यक्ष संजय यादव का निकला. उन्होंने कहा कि लव कुमार मेहता से उनकी बात हुई थी़ पहले उन्होंने ही गाली-गलौज की थी. उसके बाद ही बहस हुई. मेरे फोन का इस्तेमाल किसी ने नहीं किया है. इस मामले में अरगोड़ा थाना प्रभारी विनोद कुमार ने कहा कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




