झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 : सुदेश महतो ने सिल्ली के चूल्हा प्रमुखों को सौंपी जिम्मेवारी

Updated:
विज्ञापन

सिल्ली : आजसू पार्टी का विधानसभा स्तरीय चूल्हा प्रमुख सम्मेलन व बुद्धिजीवी मंच का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को सिल्ली स्टेडियम परिसर में हुआ. इसमें 48 पंचायत के 278 बूथों के लगभग 13 हजार चूल्हा प्रमुख शामिल हुए. मौके पर आजसू अध्यक्ष सुदेश महतो ने हर एक साधारण कार्यकर्ता को चूल्हा प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी. […]

विज्ञापन

सिल्ली : आजसू पार्टी का विधानसभा स्तरीय चूल्हा प्रमुख सम्मेलन व बुद्धिजीवी मंच का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को सिल्ली स्टेडियम परिसर में हुआ. इसमें 48 पंचायत के 278 बूथों के लगभग 13 हजार चूल्हा प्रमुख शामिल हुए.

आपके शहर में

विज्ञापन

मौके पर आजसू अध्यक्ष सुदेश महतो ने हर एक साधारण कार्यकर्ता को चूल्हा प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी. इनमें महिलाएं भी शामिल हैं. सम्मेलन में सुदेश ने कहा कि जनता के जीवन में आमूलचूल बदलाव के लिए तथा राजनीति में आम लोगों का विश्वास स्थापित करने के लिए राजनीति को अपने हाथों में लेना होगा.

चूल्हा प्रमुख इसकी महत्वपूर्ण कड़ी हैं. उन्होंने कहा कि चूल्हा प्रमुख को शीर्ष कार्यकर्ता के तौर पर मान्यता मिलेगी. इनके लिए आइ कार्ड जारी किया जायेगा. सुदेश ने कहा कि एक चूल्हा प्रमुख पर करीब 30 वोटर और सात-आठ चूल्हा का प्रभार होगा. सम्मेलन को डोमन सिंह मुंडा, डॉ देवशरण भगत ने भी संबोधित किया. संचालन सुनील सिंह ने किया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola