सजा काट चुके बंदियों को भी सामान्य जिंदगी जीने का पूरा हक : रघुवर दास
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Oct 2019 10:21 PM
– राष्ट्रीय एकता दिवस पर 141 बंदियों को रिहा करने पर सहमति बनी रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि सजा काट चुके बंदियों को भी सामान्य जिंदगी जीने का पूरा हक है. उन्होंने जाने-अनजाने जो गलती की थी, उसकी सजा उन्हें मिल गयी है. अब उन्हें समाज की मुख्यधारा में शामिल करना समाज […]
– राष्ट्रीय एकता दिवस पर 141 बंदियों को रिहा करने पर सहमति बनी
रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि सजा काट चुके बंदियों को भी सामान्य जिंदगी जीने का पूरा हक है. उन्होंने जाने-अनजाने जो गलती की थी, उसकी सजा उन्हें मिल गयी है. अब उन्हें समाज की मुख्यधारा में शामिल करना समाज के हर व्यक्ति का काम है. कोई भी व्यक्ति सम्मान के साथ जीवन जीये यह हक उसे हमारा संविधान प्रदान करता है. उक्त बातें उन्होंने राज्य सजा पुनरीक्षण पर्षद की बैठक में कही.
उन्होंने कहा कि कई सारे मामले ऐसे भी सामने आते हैं, जिसमें बंदी सजा काट लेते हैं, सजा पूरी हो जाती है लेकिन गरीबी के कारण कानूनी सहायता उपलब्ध नहीं होने से वे बरी होने से वंचित हो जाते हैं. हर 3 माह में पर्षद की बैठक कर ऐसे मामलों का तुरंत निपटारा करें. आज की बैठक में कुल 153 मामलों पर चर्चा हुई. एक-एक कर सभी मामलों पर विस्तार से बातचीत हुई. इसके बाद 141 बंदियों को रिहा करने पर सहमति बनी.
बैठक में गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ सुनील कुमार वर्णवाल, डीजीपी कमल नयन चौबे, कारा महानिरीक्षक शशि रंजन समेत अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










