झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 : भाजयुमो ने 450 मंडलों में लगायी आकांक्षा पेटी, कर रहे हैं रायशुमारी

Updated at : 31 Oct 2019 8:33 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 : भाजयुमो ने 450 मंडलों में लगायी आकांक्षा पेटी, कर रहे हैं रायशुमारी

रांची : भाजपा युवा मोरचा के नेता-कार्यकर्ता चुनावी अभियान में जुटेंगे़ पंचायत स्तर तक भाजयुमो के कार्यकर्ता पहुंचेंगे़ युवाओें को गोलबंद करने के लिए मंडल स्तर पर सम्मेलन किया जायेगा़ बुधवार को भाजयुमो के पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों की बैठक हुई़ बैठक में भाजयुमो द्वारा चलाये गये सांगठनिक और चुनाव अभियान की जानकारी दी गयी़ बैठक […]

विज्ञापन

रांची : भाजपा युवा मोरचा के नेता-कार्यकर्ता चुनावी अभियान में जुटेंगे़ पंचायत स्तर तक भाजयुमो के कार्यकर्ता पहुंचेंगे़ युवाओें को गोलबंद करने के लिए मंडल स्तर पर सम्मेलन किया जायेगा़ बुधवार को भाजयुमो के पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों की बैठक हुई़ बैठक में भाजयुमो द्वारा चलाये गये सांगठनिक और चुनाव अभियान की जानकारी दी गयी़

बैठक में बताया गया कि भाजयुमो ने राज्यभर के 450 मंडलों में अाकांक्षा पेटी लगा कर पार्टी के घोषणा पत्र के लिए राय मांगी. इसके साथ ही 15 जिलों में नव मतदाता सम्मेलन आयोजित किया गया़ बैठक में संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि युवा कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है़ं कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव में 65 पार के लक्ष्य में जुट जाये़ं उन्होंने कहा कि नव मतदाता सम्मेलन और राज्य भर में आकांक्षा पेटी लगाने का कार्यक्रम युवा मोरचा ने सफलता पूर्वक हासिल किया है़ इससे युवा मोर्चा पर पार्टी का भरोसा बढ़ा है़ कार्यकर्ता हर पंचायत तक पहुंचे़

मंडल स्तर पर सम्मेलन आयोजित करे़ं भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार ने कहा कि छह नवंबर से 16 नवंबर के बीच सभी मंडलों में बूथ स्तर तक सम्मेलन किया जायेगा़ भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य विनय चौबे ने कहा युवा जिस ओर चलता है, जमाना उस और अंगड़ाई लेती है़ सभी बूथ जीतने की जिम्मेदारी युवाओं के कंधों पर है़ बैठक में शिरकत करने अशोक सिंह, स्वप्निल सिंह सहित राज्यभर से मंडल के अध्यक्ष पहुंचे थे़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola