विकास के झूठे वायदों से जनता ऊब चुकी है : रामेश्वर

Updated:
विज्ञापन

रांची : अस्वर्गीय तिलेश्वर साहू के पुत्र व प्रदेश तेली समाज व युवा शक्ति मंच के केंद्रीय अध्यक्ष अरुण साहू ने शनिवार को कांग्रेस का दामन थामा. कांग्रेस भवन में इन्होंने अपने समर्थकों के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रामेश्वर उरांव, विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश व राजेश ठाकुर के […]

विज्ञापन

रांची : अस्वर्गीय तिलेश्वर साहू के पुत्र व प्रदेश तेली समाज व युवा शक्ति मंच के केंद्रीय अध्यक्ष अरुण साहू ने शनिवार को कांग्रेस का दामन थामा. कांग्रेस भवन में इन्होंने अपने समर्थकों के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रामेश्वर उरांव, विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश व राजेश ठाकुर के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. डॉ आरसी प्रसाद ने भी अपने साथियों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की.

आपके शहर में

विज्ञापन
डॉ उरांव ने कहा कि भाजपा सरकार की कार्यशैली एवं गलत नीतियों के कारण पूरी जनता आक्रोशित है. झूठे विकास के वायदों से जनता अब ऊब चुकी है. किसान, नौजवान, मजदूर, व्यवसाय आदि सभी वर्ग रघुवर सरकार से त्रस्त हो चुकी है. जनता अब कांग्रेस पार्टी की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है.
यही वजह है कि विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक संगठन से जुड़े बड़े नेता कांग्रेस पार्टी से जुड़ रहे हैं. एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि महागठबंधन का स्वरूप तय है. हेमंत सोरेन से मुलाकात हुई है, बात आगे बढ़ रही है. दो चार दिनों में घोषणा की जायेगी. विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने युवा ही समाज, राज्य एवं देश की विकास को सही रफ्तार दे सकता है.
उन्होंने कहा कि15 वर्षों तक पार्टी की विचारधारा और नीतियों से जुड़े रहने के बाद पार्टी छोड़ कर जाने नेताओं को जनता माफ नहीं करती है. अरुण साहू ने कहा कि अपने पिता स्वर्गीय तिलेश्वर साहू के सपनों को साकार करने के लिए कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रहा हूं. डॉ आरसी प्रसाद मेहता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में शामिल होकर अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं.
प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने कहा कि पार्टी में ईमानदार समाजसेवी, ईमानदार, कर्तव्य निष्ठ लोग शामिल हो रहे हैं. मौके पर युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव, संगठन प्रभारी रवींद्र सिंह, विनय सिन्हा दीपू, लाल किशोर नाथ शाहदेव, डॉ एम तौसीफ, अमिताभ रंजन, डॉ राकेश किरण महतो, आदित्य विक्रम जायसवाल, लाल प्रेम प्रकाश नाथ शाहदेव, संजय पांडेय, सुरेश बैठा एवं शंकर साहू उपस्थित थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola