रांची : फेफड़े में फंसी गोली को बिना चीरा लगाये निकाला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Oct 2019 1:14 AM
विज्ञापन
रांची : बोकारो के रहनेवाले जलेश्वर साव को मेडिका अस्पताल में नयी जिंदगी मिली है. अस्पताल के सर्जन (मेजर) डाॅ रमेश दास ने दाहिने फेफड़े में फंसी गोली को बिना चीरा लगाये वीडियो असिस्टेड थोरेकोस्कोपिक सर्जरी (वीएटीएस, दूरबीन के माध्यम से) विधि से निकाला. मरीज अब पूरी तरह स्वस्थ है. वेंटीलेटर से मरीज बाहर आ […]
विज्ञापन
रांची : बोकारो के रहनेवाले जलेश्वर साव को मेडिका अस्पताल में नयी जिंदगी मिली है. अस्पताल के सर्जन (मेजर) डाॅ रमेश दास ने दाहिने फेफड़े में फंसी गोली को बिना चीरा लगाये वीडियो असिस्टेड थोरेकोस्कोपिक सर्जरी (वीएटीएस, दूरबीन के माध्यम से) विधि से निकाला. मरीज अब पूरी तरह स्वस्थ है. वेंटीलेटर से मरीज बाहर आ गया है.
डाॅ दास ने बताया कि एक गोली पेट में लगी थी, जिसे सर्जरी कर 14 अक्तूबर को निकाला गया था. गोली लगने से मरीज के खाने की थैली का अगला व पिछला हिस्सा फट गया था, जिससे सर्जरी कर दुरुस्त किया गया. मरीज को तीन सर्जरी करनी थी, जिसमें एक जटिल थी. मरीज को शीघ्र ही अस्पताल से छुट्टी दे दी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










