रांची : चार को नगड़ा टोली में सोहराय नरसिंह जतरा

Updated:
विज्ञापन

रांची : नगड़ा टोली जतरा टांड़ में सोहराय नरसिंह जतरा बुरू महोत्सव की तैयारी को लेकर शुक्रवार को ग्रामसभा की बैठक हुई़ चार नवंबर को भव्य तरीके से महोत्सव मनाने पर सहमति बनी. इसमें कई खोड़हा नृत्य मंडलियों और मशहूर कलाकारों को आमंत्रित किया जायेगा. मेला भी आकर्षण का केंद्र होगा. हलदर चंदन पाहन ने […]

विज्ञापन
रांची : नगड़ा टोली जतरा टांड़ में सोहराय नरसिंह जतरा बुरू महोत्सव की तैयारी को लेकर शुक्रवार को ग्रामसभा की बैठक हुई़ चार नवंबर को भव्य तरीके से महोत्सव मनाने पर सहमति बनी. इसमें कई खोड़हा नृत्य मंडलियों और मशहूर कलाकारों को आमंत्रित किया जायेगा. मेला भी आकर्षण का केंद्र होगा. हलदर चंदन पाहन ने कहा कि जतरा आदिवासी समाज का पारंपरिक उत्सव है़
महासचिव निरंजना हेरेंज टोप्पो ने कहा कि अपनी धर्म-संस्कृति की रक्षा के लिए एकजुटता जरूरी है़ इस दौरान आयोजन समिति का भी गठन किया गया. यह है समिति : सोनी लकड़ा, गीता लकड़ा, अनिल, संतोष लकड़ा, राहुल लकड़ा, नवीन मुंडा, अनीता लकड़ा, ज्योत्स्ना केरकेट्टा, अंजना टुडू, निरंजना हेरेंज, सुमित लकड़ा, रोहित लकड़ा, सैंडी उरांव, बादल कच्छप, पवन लकड़ा, सोनू लकड़ा, मुन्ना टोप्पोे, पारस लकड़ा.
29 को हेहल में होगा सोहराई जतरा महोत्सव का आयोजन
हेहल सरना समिति 29 अक्तूबर को सोहराई जतरा महोत्सव मनायेगी. यह आयोजन हेहल बगीचा टोली स्थित जतरा टांड़ में होगा.
इसको लेकर शुक्रवार को समिति की बैठक हुई. जतरा का आयोजन सुबह नौ बजे सेे होगा. इस समय जतरा पहाड़ टोली से पाहन टोली के लिए प्रस्थान करेगा. सुबह 10 बजे हेहल पाहन टोली अखड़ा में पूजा-अर्चना होगी. शाम छह बजे सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी. मुख्य अतिथि सांसद संजय सेठ होंगे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola