ePaper

विधानसभा चुनाव 2019 : भाजपा 65 पार, विपक्ष कहीं नहीं : गिलुवा

Updated at : 24 Oct 2019 8:09 AM (IST)
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव 2019 : भाजपा 65 पार, विपक्ष कहीं नहीं : गिलुवा

रांची : भाजपा के िमलन समारोह में बुधवार को कांग्रेस और झामुमो के कई नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण िकया. प्रमुख लोगों में झामुमो के िवधायक जयप्रकाश भाई पटेल व कुणाल षाडंगी और कांग्रेस के सुखदेव भगत व अरूण उरांव शािमल है. इससे भाजपा खेमे काफी उत्साह है. प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने कहा […]

विज्ञापन
रांची : भाजपा के िमलन समारोह में बुधवार को कांग्रेस और झामुमो के कई नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण िकया. प्रमुख लोगों में झामुमो के िवधायक जयप्रकाश भाई पटेल व कुणाल षाडंगी और कांग्रेस के सुखदेव भगत व अरूण उरांव शािमल है. इससे भाजपा खेमे काफी उत्साह है.
प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने कहा कि आज भाजपा की नीति-सिद्धांत और विकास से प्रभावित हो कर लोग भाजपा में शामिल हो रहे है़ं पूरा देश भाजपा के साथ है़ राज्य में रघुवर दास की सरकार ने जिस गति से विकास किया है, उससे हर कोई प्रभावित है़ उन्होंने कहा कि भाजपा 65 पार का लक्ष्य पार करेगी, विधानसभा चुनाव में विपक्ष कहीं नहीं दिखेगा़
हर-हर मोदी, घर-घर रघुवर : डीके पांडेय
पूर्व डीजीपी डीके पांडेय ने कहा कि आज मेरे लिए सौभाग्य का क्षण है़ संगठन और पार्टी की सेवा का जो दायित्व मिलेगा, उसे पूरा करेंगे़ हर-हर मोदी और घर-घर रघुवर के नारे के साथ काम करेंगे़ इसे हर जगह पहुंचाना है़ इस बार भाजपा 75 पार करेगी़ उन्होंने का नरेंद्र मोदी देश काे सुरक्षित और विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है़ं आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता मजबूत सरकार बनायेगी़
महिलाओं का मान-सम्मान बढ़ा है : सुचित्रा सिन्हा
पूर्व आइएएस अधिकारी सुचित्रा सिन्हा ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व में बनी सरकार के बाद देश व राज्य में महिलाआें का मान-सम्मान बढ़ा है़ बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के लक्ष्य के साथ सरकार काम कर रही है़ महिलाओं के लिए केंद्र और राज्य सरकार ने कई योजनाएं चलायी है़ पिछले 50 वर्षों में यह नहीं हुआ़ उज्जवला योजना, एक रुपये में रजिस्ट्री जैसी योजनाओं से महिलाओं का आत्मबल बढ़ा है़
पार्टी को बुलंदी पर ले जायेंगे : अरुण उरांव
पूर्व आइपीएस अधिकारी अरुण उरांव ने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में झारखंड का जितना विकास हुआ, उससे पहले कभी नहीं हुआ है़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रवाद और विकासवाद के संकल्पित रास्ते पर चल कर पूरी निष्ठा के साथ काम करूंगा़ झारखंड में पार्टी को बुलंदी पर ले जाऊंगा.
भाजपा गंगा मईया की तरह, इससे जो जुड़ेगा मुख्यधारा में शािमल होगा : जयंत सिन्हा
सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा भाजपा में शामिल होने वाले लोग पार्टी के राष्ट्रवाद- विकासवाद की नीतियों से प्रभावित हो कर शामिल हो रहे है
देश में पिछले 60 वर्षों में जो नहीं हुआ, वह 60 महीने में नरेंद्र मोदी की सरकार ने कर दिखाया़ केंद्र सरकार ने जनता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखायी है़ भाजपा गंगा मईया की तरह है़ जो गंगा मइया से जुड़ गया, वह मुख्यधारा में शामिल हो गया़ आज जिन लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली है, वे मुख्यधारा में जुड़ गये है़ं
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola