अनगड़ा : पार्टी से मिला दायित्व धरातल पर उतारें : पाहन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
अनगड़ा : विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर रविवार को गोंदलीपोखर में भाजपा के बूथ अध्यक्ष, संयोजक, सह संयोजक, कोर कमेटी व मोर्चा की बैठक हुई. अध्यक्षता रामनाथ महतो ने की. मंडल में संचालित पार्टी के कार्यक्रमों की समीक्षा के बाद पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं की बातें सुनी. विधायक रामकुमार पाहन ने केंद्र व राज्य सरकार […]
विज्ञापन
अनगड़ा : विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर रविवार को गोंदलीपोखर में भाजपा के बूथ अध्यक्ष, संयोजक, सह संयोजक, कोर कमेटी व मोर्चा की बैठक हुई.
अध्यक्षता रामनाथ महतो ने की. मंडल में संचालित पार्टी के कार्यक्रमों की समीक्षा के बाद पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं की बातें सुनी. विधायक रामकुमार पाहन ने केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया. कहा कि पार्टी से मिले दायित्व को धरातल पर उतारें. जिलाध्यक्ष सुरेंद्र महतो ने कहा कि युवा कार्यकर्ता के जोश व बड़ों के अनुभव से खिजरी विस में ऐतिहासिक जीत दर्ज की जायेगी. संचालन उमेश बड़ाइक ने किया.
मौके पर प्रभारी पारसनाथ भोगता, नरेश साहू, सिकंदर अंसारी, रामसाय मुंडा, घनेनाथ महतो, अनिल सिंह, कामेश्वर महतो, जगेश्वर महतो, मुश्ताक खान, बंधन मुंडा, राजेंद्र महतो, दुर्गा महतो, सुमित महतो, अगमलाल महतो, शिकारी महतो, हेमनाथ महतो, वसंत महतो, संतोष महतो सहित अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन